Ranchi news : खेलगांव-दुर्गा सोरेन चौक तक फोर लेन सड़क का एलाइनमेंट तय
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 11:56 PM
भू-अर्जन कार्यालय की ओर से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है
रांची. खेलगांव से लेकर दुर्गा सोरेन चौक तक फोर लेन सड़क निर्माण के लिए अंतिम रूप से सर्वे कर लिया गया है. इसके लिए एलाइनमेंट भी तय हो गया है. चूंकि इस सड़क को नया बनाना है. ऐसे में भू-अर्जन भी करना है. इसके लिए भी विभाग ने एलाइनमेंट तय कर भू-अर्जन कार्यालय को रिपोर्ट दे दी है. अब भू-अर्जन कार्यालय की ओर से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इसके लिए पहले चरण में ग्रामीणों के साथ राजस्व कर्मियों की बैठक भी हुई है. उनसे जमीन लेने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं भू-अर्जन कार्यालय की ओर से पथ निर्माण विभाग को एस्टीमेट सौंपा जायेगा कि कितनी जमीन का अधिग्रहण करना है और इसके लिए कितनी राशि मुआवजा के रूप में वितरण करना है. इसके बाद विभाग की ओर से मुआवजा की राशि सौंपी जायेगी. तब भू-अर्जन की कार्रवाई शुरू होगी. वहीं इस सड़क के लिए विभाग ने टेंडर भी फाइनल कर दिया है. अब भू-अर्जन के बाद काम शुरू कराना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










