Cricket : इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर और एवेंजर सीसी में होगा फाइनल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 12:34 AM
एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का दूसरा सेमीफाइनल
रांची. झारखंड अधिवक्ता मंच के तत्वावधान में आयोजित एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को टीआरआइ ग्राउंड में खेला गया. मैच का उदघाटन कांके विधायक सुरेश बैठा और झारखंड अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता डॉ रवींद्र कुमार ने किया. सेमीफाइनल मैच केदार साहू और शैलेश सिंह एसोसिएट बनाम इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के बीच हुआ. इसमें इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स ने केदार साहू और शैलेश सिंह एसोसिएट को 14 रनों से हराया. एवेंजर क्रिकेट क्लब पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है. फाइनल इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर और एवेंजर क्रिकेट क्लब खेला जायेगा. मौके पर प्रकाश सिंह, विनोद कुमार सिंह, ज्योति आनंद, मो इकबाल अहमद, उत्तम कुमार, प्रकाश कुमार सिंह मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










