दुकान से जेवरात लेकर भागनेवाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Updated at : 29 Apr 2024 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

अल्बर्ट एक्का चौक स्थित वीरजी केशवजी ज्वेलर्स के संचालक कुबाल लिया पर चाकू से हमला करने और आभूषण लेकर भागने का प्रयास करने के मामले में आरोपी को कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया है़

विज्ञापन

रांची. अल्बर्ट एक्का चौक स्थित वीरजी केशवजी ज्वेलर्स के संचालक कुबाल लिया पर चाकू से हमला करने और आभूषण लेकर भागने का प्रयास करने के मामले में आरोपी को कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया है़ उसे ज्वेलर्स संचालक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था़ आरोपी का नाम शंकर बाल्मिकी है. वह चूना भट्ठा, अभिमन्यु चौक, सुखदेवनगर का निवासी है. इस घटना में उसके दो साथी मधुकम का सोभित व अल्कापुरी का सानू शर्मा फरार होने में सफल रहा. इस बाबत दुकान संचालक के बयान पर कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है़ व्यवसायी ने कहा कि 28 अप्रैल की शाम साढ़े छह बजे शॉप पर लंबा मोटा कद काठी का एक युवक आया. कहा कि मुझे सोने की चेन दिखाइये. वह पहले भी दुकान में दो-तीन बार आया था़ उसके साथ 18-20 वर्ष उम्र के दो और लड़के भी थे. उनके कहने पर सोने और चांदी की चेन देखने के लिए दिया. इसी दौरान कुछ और ग्राहक आ गये. उनसे बात कर ही रहा था कि एक लड़का मौका पाकर काउंटर पर रखा सोना-चांदी के जेवरात को झपटकर भागने लगा. हल्ला करते हुए लड़कों के पीछे दौड़ा और दुकान के बाहर उसे पकड़ लिया. लेकिन एक मोटा लड़का और एक अन्य लड़का भागने में सफल रहे. लेकिन इसका एक साथी शंकर पकड़ा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola