चोरी के दो मामले में आरोपियों को जेल

Updated at : 06 Aug 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के दो मामले में आरोपियों को जेल

पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामले में गिरफ्तार आरोपियों अरबाज खान व इमरोज अंसारी को बुधवार को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

चान्हो.

पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामले में गिरफ्तार आरोपियों अरबाज खान व इमरोज अंसारी को बुधवार को जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार अरबाज खान पिता हातिम खान भुरकुंडा के पटेल नगर का रहनेवाला है, वहीं इमरोज अंसारी पिता स्व मो मोजिम चंदवा के तिलैया टांड़ का निवासी है. दोनों वर्तमान में चान्हो के चटवल गांव में रहते थे. थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि अरबाज खान को चेकिंग के क्रम में एक स्कार्पियो जेएच 01ए डब्ल्यू- 5172 में लदे चोरी के केबल तार व तार काटने के हेक्सा कटर के साथ पकड़ा गया था. वहीं इमरोज अंसारी के पास से चोरी का एल्यूमिनियम का चार बड़ा टब बरामद किया गया था. जिसे चान्हो के ही चटवल गांव से दो दिन पूर्व चोरी की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola