Jharkhand Ka Mausam : झारखंड शीतलहरी की चपेट में, जानें 1 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Dec 2025 8:24 AM

विज्ञापन

जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम (Photo: PTI)

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची का पारा सप्ताह भर से 10 से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है. राज्य के करीब सभी जिलों का पारा 10 से नीचे ही है. कांके का तापमान 2.5 डिग्री सेसि रहा. जानें ठंड से कब मिलेगी लोगों को राहत.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड शीतलहरी की चपेट में है. करीब-करीब सभी जिलों का तापमान लगातार गिर रहा है. राज्य के एक-दो जिलों को छोड़ शेष जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि नीचे है. कई जिलों का न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेसि के बीच चल रहा है. सुबह और शाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रविवार को राजधानी से सटे मक्लुस्किगंज में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री रिकॉड किया गया.

रविवार को राज्य में इस मौसम में अबतक का सबसे ठंडा दिन रहा. गुमला का न्यूनतम तापमान दो तो लोहरदगा का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेसि के आसपास रहा. राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों (कांके) का तापमान 2.5 डिग्री सेसि के आसपास रहा. रविवार को राजधानी का शहरी इलाका भी सीजन में सबसे ठंडा रहा. यहां का तापमान भी 6.3 डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया. राजधानी में पिछले एक सप्ताह में एक दिन छोड़ शेष दिनों का पारा 10 डिग्री सेसि से नीचे चल रहा है.

नये साल में साफ रहेगा मौसम, तापमान 10 से ऊपर जाने का अनुमान

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि अगले तीन-चार दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. 30 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से ऊपर जा सकता है. एक जनवरी को मौसम सुहाना रहेगा. राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है. सुबह में हल्का या मध्यम दर्जे का कोहरा रह सकता है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : नये साल में खलल! पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदलेगा मौसम, 1 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी

मौसम केंद्र प्रभारी ने क्या कहा

मौसम केंद्र प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलवार से मौसम में कुछ सुधार हो सकता है. न्यूनतम तापमान थोड़ा चढ़ सकता है. 30 दिसंबर को राजस्थान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इससे ऊपर से आनेवाली ठंडी हवा रुक सकती है. इससे झारखंड और आसपास के कई जिलों में भी ठंड का असर कम हो सकता है. इस विक्षोभ का व्यापक असर झारखंड में नहीं दिखेगा.

राजधानी में पिछले एक सप्ताह का न्यूनतम तापमान

तिथि – तापमान (डिग्री सेसि में)

28 दिसंबर – 6.2

27 दिसंबर – 7.9

26 दिसंबर -7.0

25 दिसंबर- 10.6

24 दिसंबर – 8.5

23 दिसंबर – 9.5

22 दिसंबर – 9.2

कोहरे का असर, एक फ्लाइट रद्द, 13 देर से उड़ीं

कोहरे का असर रविवार को भी विमानों के परिचालन पर पड़ा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विभिन्न राज्यों के लिए उड़ान भरने वाली 13 फ्लाइटें विलंब से उड़ीं, जबकि एक फ्लाइट (रांची-कोलकाता) रद्द कर दी गयी. रांची एयरपोर्ट से रांची-कोलकाता फ्लाइट सुबह 7:30 बजे की जगह 8:54 बजे, रांची-बेंगलुरु सुबह 8:55 बजे की जगह 10:31 बजे, रांची-दिल्ली सुबह 9:05 बजे की जगह 10:07 बजे, रांची-हैदराबाद सुबह 9:30 बजे की जगह 9:50 बजे, रांची-दिल्ली सुबह 10:05 बजे की जगह सुबह 10:26 बजे, रांची-बेंगलुरु सुबह 10:05 बजे की जगह सुबह 10:35 बजे, रांची-पटना दोपहर 1:30 बजे की जगह दोपहर 2:36 बजे, रांची-दिल्ली दोपहर 2:45 बजे की जगह 3:20 बजे, रांची-दिल्ली शाम 4:45 बजे की जगह शाम 6:00 बजे, रांची-हैदराबाद शाम 7:50 बजे की जगह 6:11 बजे, रांची-अहमदाबाद शाम 6:20 बजे की जगह 6:43 बजे, रांची-मुंबई शाम 6:50 बजे की जगह 7:15 बजे, रांची-दिल्ली शाम 7.20 बजे की जगह शाम 7.40 बजे उड़ान भरी. एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि कुहासा और एयर ट्रैफिक के कारण विमानों का आगमन देर से हुआ. इसी वजह से दिनभर उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola