Indian Railway : अब हटिया और रांची से नहीं खुलेंगी अधिकतर ट्रेन, जानें वजह

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Dec 2025 8:06 AM

विज्ञापन

रांची रेलवे स्टेशन (File Photo)

Indian Railway : अब हटिया और रांची नहीं, बल्कि बलसिरिंग से अधिकतर ट्रेन खुलेंगी. बलसिरिंग से खुलने के बाद हटिया व रांची में 10-10 मिनट का ठहराव देने की योजना है. हटिया स्टेशन पर जगह कम है. बालसिरिंग स्टेशन के पास कोचिंग डिपो बनेगा.

विज्ञापन

Indian Railway : (राजेश झा) : रांची रेल मंडल के बालसिरिंग स्टेशन के पास कोचिंग डिपो बनेगा. हटिया कोचिंग डिपो पर भार कम करने एवं भविष्य की ट्रेनों के लिए एक अत्याधुनिक कोचिंग डिपो विकसित करने के उद्देश्य से एक वैकल्पिक टर्मिनल विकसित किया जायेगा. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि हटिया से छह किलोमीटर दूर स्थित समीपवर्ती स्टेशन बालसिरिंग को चिह्नित किया गया है. सभी दक्षिण एवं पश्चिम दिशा की ट्रेनें हटिया या रांची के स्थान पर बलसिरिंग से प्रारंभ की जा सकती हैं.

वहीं, उत्तर दिशा की ट्रेनें बलसिरिंग से प्रारंभ होकर लोढ़मा-पिस्का बाइपास के वाइ-कनेक्शन से होते हुए टोरी लाइन के माध्यम से उत्तर भारत की ओर जायेगी. वैकल्पिक रूप से उत्तर एवं पूर्व दिशा की ट्रेनें बलसिरिंग से प्रारंभ होकर हटिया एवं रांची में यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए लगभग 10-10 मिनट का ठहराव कर सकती हैं और तत्पश्चात अपनी आगे की यात्रा टाटीसिलवे-बरकाकाना, मुरी-बरकाकाना, मुरी-बोकारो अथवा मुरी-चांडिल मार्गों से विभिन्न रूट, दिशाओं, भौगोलिक क्षेत्रों एवं यात्री वर्गों की आवश्यकताओं के अनुरूप जारी रख सकती हैं.

कोचिंग यार्ड में परिचालन संबंधी सीमाएं तथा स्थान की कमी

रेलवे के अधिकारी ने बताया कि हटिया कोचिंग यार्ड में परिचालन संबंधी सीमाएं तथा स्थान की कमी है. इस कारण भविष्य की ट्रेनों के लिए अतिरिक्त रखरखाव आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन है. इसकी भौगोलिक संरचना तथा घंटी-आकार (बेल कर्व) का यार्ड लेआउट भविष्य के विस्तार को लेकर अनुपयुक्त है. वर्तमान में उपलब्ध आठ वॉशिंग पिट केवल हटिया आधारित मौजूदा ट्रेनों के रखरखाव की आवश्यकताओं को ही किसी तरह पूरा कर पा रहा है. बालसिरिंग स्टेशन की सड़क संपर्क व्यवस्था अत्यंत उत्कृष्ट है. रांची रिंग रोड स्टेशन से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है. बलसिरिंग, हटिया से लगभग छह किमी, रांची एयरपोर्ट से आठ किमी तथा रांची शहर केंद्र से लगभग 13 किमी दूर स्थित है.

यह भी पढ़ें : Indian Railway : झारखंड को रेलवे की ओर से दी गई अच्छी खबर, स्टेशन की क्षमता होगी दोगुनी

अगले पांच साल में होनेवाले विकास को ध्यान में रख कर बनी योजना

रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए प्रमुख शहरों में कोचिंग टर्मिनलों का विस्तार करने की योजना बनायी है, ताकि भीड़भाड़ कम हो और यात्री सुविधाओं में सुधार हो. यह पहल रेलवे नेटवर्क को उन्नत करेगी और देशव्यापी संपर्क को सुदृढ़ करेगी. अगले पांच वर्षों में प्रमुख शहरों के लिए नयी ट्रेनें शुरू करने की क्षमता को वर्तमान स्तर से दोगुना किये जाने की योजना है. इसके तहत अतिरिक्त प्लेटफाॅर्म, स्टेबलिंग लाइन, पिट लाइन एवं पर्याप्त शंटिंग सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola