राजधानी रांची में खुला Absolute Barbecues रेस्टुरेंट, स्वादिष्ट खानपान के लिए आपके आने का है इंतजार

झारखंड की राजधानी रांची में देश का पसंदीदा बारबेक्यू बुफे रेस्तरां AB's रेस्टुरेंट का उद्घाटन बूगी वूगी की विजेता अलीशा सिंह ने किया. इस रेस्टुरेंट की कई खासियत है. इसके तहत जहां एक साथ 108 मेहमानों को बैठने की व्यवस्था है, वहीं यहां की स्वादिष्ट व्यंजन को घर बैठे आसानी से मंगा सकते हैं.
Jharkhand news: देश का पसंदीदा बारबेक्यू बुफे रेस्तरां (Barbecue Buffet Restaurant) Absolute Barbecues रेस्टुरेंट का उद्घाटन राजधानी रांची के सुजाता सिनेमा बिल्डिंग के समीप हुआ. इस रेस्टुरेंट का उद्घाटन रियलिटी शो बूगी वूगी की विजेता अलीशा सिंह ने किया. AB’s रेस्टुरेंट इंडिया फर्स्ट विश ग्रिल रेस्टुरेंट है. यहां के स्वादिष्ट व्यंजन को आप घर बैठे एबी ऐप और वेबसाइट के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था भी है.
एक साथ 108 मेहमानों को बैठने की है व्यवस्था
आउटर और इनर डोकोरेशन के साथ विशाल रेस्टुरेंट में एक बार में 108 मेहमानों को बैठने की व्यवस्था है. वहीं, इस रेस्टुरेंट में कई लाजवाब मेन्यू है. इसके तहत मनोरम सिग्नेचर स्टार्टर्स से लिप्त होने के साथ-साथ भारतीय और कॉन्टिनेंटल स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध है. कोल्ड स्टोन क्रीमरी और शानदार डेसर्ट प्रियजनों को लाजवाब स्वाद उपलब्ध करा रहा है.
इस रेस्टुरेंट की मेन्यू में है कई खासियत
एबी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रीतेश गाडे कहते हैं कि खाने के शौकीनों की बढ़ती मांग को देखते हुए राजधानी रांची में इसकी शुरुआत की गयी. जल्द ही राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी संख्या में इजाफा होगा. कहा कि एबी का सिग्नेचर विश ग्रिल कॉन्सेप्ट, माउथ-वाटरिंग बाइट के लिए डू इट ही रेसिपी खाने वालों के बीच एक बड़ा आकर्षण होगा. हर एक की इच्छा के अनुसार भोजन को उपलब्ध कराना इसकी खासियत है. इससे मेहमानों को घर का भोजन जैसा लगे.
बार्बेक्यू थाली मेहमानों को करेगा मोहित
वहीं, एबी के रीजनल हेड (नॉर्थ एंड ईस्ट) मनीष पांडे कहते हैं कि खाने-पीने के शौकीनों को एबी की ओर से पेश की जाने वाली बार्बेक्यू थाली मेहमानों के अनुरूप है. एक बार आने के बाद खाने के स्वाद को भूल नहीं पाएंगे. खासकर एबी का लोकप्रिय ‘विश ग्रिल’ बाइट को कस्टमाइज करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा और सभी को पसंद भी आएगा.
घर बैठे मिलेगी सुविधा
AB’s रेस्टुरेंट में कई अवसरों के लिए भी सुविधा उपलब्ध है. मसलन जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि अन्य कार्यक्रमों के लिए बेहतरीन स्थल है. AB’s अपने सबसे कीमती पलों के यादगार और अनोखे उत्सव के लिए देश भर में लोकप्रिय है. इसी को ध्यान में रखकर राजधानी वासियों को भी ऐसी सेवा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. इस रेस्टुरेंट का स्वादिष्ट व्यंजन आप घर बैठे www.absolutebarbecues.com के माध्यम से या 7337383769 पर फोन कर प्राप्त कर सकते हैं.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




