ePaper

CM हेमंत से फेमिना मिस इंडिया झारखंड रिया तिर्की ने की भेंट, राज्य के युवाओं में प्रतिभा की नहीं है कमी

Updated at : 19 Jul 2022 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
CM हेमंत से फेमिना मिस इंडिया झारखंड रिया तिर्की ने की भेंट, राज्य के युवाओं में प्रतिभा की नहीं है कमी

फेमिना मिस इंडिया में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली रिया तिर्की मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान सीएम श्री सोरेन ने कहा कि राज्य के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. आज के युवा हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन से फेमिना मिस इंडिया में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली रिया तिर्की ने मुलाकात की. रिया तिर्की के साथ अन्य युवा भी शामिल थे. इस मौके पर सीएम श्री सोरेन ने रिया तिर्की का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि राज्य के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.

सीएम ने रिया तिर्की को दी बधाई

सीएम श्री सोरेन ने कहा कि यहां के युवा हर क्षेत्र में अपनी क्रिएटिविटी, कौशल और जज्बे से आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने रिया तिर्की समेत अन्य युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने को लेकर हर संभव सहयोग कर रही है. युवा हौसला न खोये. निरंतर आगे बढ़ते हुए राज्य और देश का नाम बढ़ाएं.

फेमिना मिस इंडिया 2022 में झारखंड का किया प्रतिनिधित्व

बता दें कि राजधानी रांची के तुपुदाना स्थित बानाे गांव निवासी रिया तिर्की फेमिना मिस इंडिया 2022 में झारखंड का प्रतिनिधित्व की. हालांकि, फाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन फेमिना मिस इंडिया में झारखंड की पहली आदिवासी लड़की बनी है. रिया टॉप 10 में जगह नहीं बना सकी, लेकिन टॉप 30 में अपना स्थान पक्का कर ली थी. रिया फैशन की दुनिया से लगातार जुड़ी है.

Also Read: प्रभात खबर ऑफिस पहुंचीं फेमिना मिस इंडिया झारखंड रिया तिर्की, कहा- महिलाएं अपने मुद्दे पर स्वयं खड़ी हों

जनजातीय और क्षेत्रीय कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं

सीएम श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड के जनजातीय और क्षेत्रीय कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. वे अपनी प्रतिभा का लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं. उन्हें दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है. लेकिन, कुछ समस्याओं की वजह से उन्हें बड़े प्लेटफार्म पर अपने को स्थापित करने में दिक्कतें आ रही हैं. सरकार के संज्ञान में ये बातें हैं.अपने कलाकारों को हर तरह से सहयोग करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे अपने परफॉर्मेंस से राज्य का नाम रोशन कर सकें.

आर्ट गैलरी बनाने की हो रही तैयारी

उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिभावान चित्रकारों की कोई कमी नहीं है. विशेषकर चित्रकारी के प्रति बच्चों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है. उनकी खूबसूरत स्केचिंग बरबस ही मन मोह लेती. उनके द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स को संजोने के लिए सरकार आर्ट गैलरी बनाने पर विचार कर रही है. इतना ही नहीं, इन कलाकारों को आगे बढ़ने में जो भी सहयोग की जरूरत होगी उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा.

सपोर्ट के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

रिया तिर्की ने मुख्यमंत्री द्वारा मिले सपोर्ट के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि मैंने फेमिना मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले तक के सफर में समर्थन के लिए जो ट्वीट किया था, उसे आपके द्वारा री- ट्वीट करने का नतीजा रहा कि मेरे फॉलोवर्स काफी बढ़ गए. झारखंड समेत पूरे देश का मुझे भरपूर प्यार मिला. कहा कि वे झारखंड में काम करने की इच्छुक हैं. अगर वैसा मौका मिलेगा, तो वह निश्चित तौर पर इसे निभाने के लिए अपनी को खुशनसीब मानूंगी.

Also Read: नेतरहाट के नाशपाती बागान से सरकार को होती है लाखों की आमदनी, रांची के व्यवसायी ने 50 लाख रुपये में खरीदा

ये थे मौजूद

इस अवसर पर रिया तिर्की के परिजन वीरेंद्र कुमार परधिया, संजू परधिया, विजय कुमार परधिया, सरिता परधिया के अलावा डॉक्यूमेंट्री मेकर और झारग्राम के पवन बाड़ा, जुंबा इंस्ट्रक्टर (वियतनाम) के सुजीत तिग्गा, झारखंड ट्राईबल आर्टिस्ट एस उरांव तथा जोहार ग्रुप एंड खादी वाला के फाउंडर आशीष सत्यव्रत साहू मौजूद थे.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola