Aaj Ka Mausam: रांची में गिरा पाला, झारखंड के 9 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: कांके में गिर रहा पाला. फोटो : प्रभात खबर
Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. जानें कैसा रहेगा आज का मौसम.
Table of Contents
Aaj Ka Mausam|16 December Jharkhand Weather|झारखंड की राजधानी रांची में पाला गिरने लगा है. राज्य के कम से कम 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि राजधानी रांची से सटे रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, लातेहार और चतरा के साथ-साथ पलामू, गढ़वा, बोकारो और धनबाद में भी लोगों को सोमवार (16 दिसंबर) को ठंड का प्रकोप झेलना होगा.
शीतलहर में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार का रखें खास ख्याल
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि इन 9 जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलेगी. इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार का इस ठंड के मौसम में खास ख्याल रखने की जरूरत है.
16 दिसंबर को सुबह में छाया रहेगा कोहरा
मौसम वैज्ञानिक ने 16 दिसंबर के मौसम के बारे में कहा है कि सुबह में हल्का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं शीतलहर चली. सुबह में कोहरा छाया रहा. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने कहा है कि कांके में पाला गिरने लगा है. तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है.
Aaj Ka Mausam: रांची के तापमान में आई गिरावट
उधर, रविवार को मौसम केंद्र की ओर से जो पूर्वानुमान और आंकड़े जारी किए गए, उसमें बताया गया है कि अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 5 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग ने बताया है कि रांची के न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. जमशेदपुर के तापमान में 1 डिग्री और डाल्टेनगंज के न्यूनतम पारा में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.

रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान घटा
इस तरह रांची का न्यूनतम तापमान घटकर 7.6 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है. जमशेदपुर का न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है.
सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में
रांची का उच्चतम तापमान 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 21.5 डिग्री रहा. यह सामान्य से 3 डिग्री कम है. जमशेदपुर का उच्चतम पारा 1.6 डिग्री घटकर 24.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. डाल्टेनगंज के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट के बाद यह 24.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया.
रांची के कांके में पारा 2.4 डिग्री हुआ
इससे पहले सुबह में मौसम विभाग ने एक आंकड़ा जारी किया था, जिसमें बताया कि झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची के कांके और नामकुम में रहा. कांके में न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि नामकुम में यह 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा. टाटीसिल्वे और हिनू में न्यूनतम तापमान 7.6 डग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.
Also Read
Jharkhand Weather: झारखंड में गढ़वा सबसे सर्द जगह, जानें कितना रहा तापमान
Kal Ka Mausam: रांची में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




