Ranchi Weather: रांची में हाड़ कंपा रही ठंड, कांके का तापमान 2.4 डिग्री, तो नामकुम का 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड

Updated:
विज्ञापन

रांची के नामकुम में खलिहान में ओस की बूंदें. फोटो : प्रभात खबर

Ranchi Weather: झारखंड की राजधानी रांची में ठंड ने हाड़ कंपाना शुरू कर दिया है. कांके का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री हो गया है, तो नामकुम का 2.5 डिग्री.

विज्ञापन

Ranchi Weather: झारखंड की राजधानी रांची में ठंड हाड़ कंपाने लगी है. कांके का तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, तो नामकुम का 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची का न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में रविवार को 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड को गिरावट दर्ज की गई. यहां के 4 मौसम केंद्रों में अलग-अलग न्यूनतम तापमान रहा.

टाटीसिल्वे और हिनू का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेंटीग्रेड

मौसम केंद्र के मुताबिक, कांके में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. नामकुम में यह कांके से मामूली अधिक 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची के टाटीसिल्वे और हिनू में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

रांची का अधिकतम पारा 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 22.6 डिग्री हुआ

रविवार को रांची का उच्चतम तापमान 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 22.6 डिग्री सेंटीग्रेह हो गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 7.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

Also Read

Jharkhand Weather: झारखंड में गढ़वा सबसे सर्द जगह, जानें कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के 150 साल : राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे ‘मौसम दर्पण’ और ‘मॉनसून रिपोर्ट झारखंड-2024’ का लोकार्पण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola