रांची में प्याज के दाम में ₹2 की गिरावट, थोक में ₹45-46 और खुदरा में ₹50-55 किलो

Updated:
विज्ञापन

प्याज की थोक मंडी, फोटो ANI

रांची की थोक मंडी में प्याज की कीमतों में ₹2 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है. जहां प्याज सस्ता हुआ है, वहीं लहसुन और अदरक के भाव में तेजी आई है. जानिए ताज़ा सब्ज़ी बाज़ार का हाल.

विज्ञापन

Onion Price in Ranchi: थोक में प्याज की कीमत में दो रुपये किलो की गिरावट आयी है. रांची में पंडरा स्थित थोक मंडी में बुधवार को बढ़िया प्याज 45 से 46 रुपये किलो बिका, जबकि मंगलवार को यह 46 से 48 रुपये किलो था. मध्यम प्याज 42 से 44 रुपये किलो और छोटा निम्न किस्म प्याज 30 से 35 रुपये किलो में बिका. शुरुआती अगस्त में बढ़िया प्याज 25 से 30 रुपये किलो था. प्याज व्यापारी ने बताया कि सरकार की ओर से बाजार में प्याज छोड़े जाने की सूचना के बाद यह गिरावट आयी है. फिलहाल रांची की मंडी में महाराष्ट्र के नासिक, अहमद नगर और मध्यप्रदेश के इंदौर से प्रतिदिन आठ से दस ट्रक प्याज आ रहा है. पहले 15 से 20 ट्रक आता था. महंगा होने और सावन का महीना चलने के कारण मांग में कमी आयी है. वहीं वर्तमान में प्याज खुदरा में 50 से 55 रुपये किलो बिक रहा है. व्यापारी ने कहा कि अगले माह आंध्र प्रदेश से नया प्याज आने पर थोड़ी गिरावट आ सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लहसुन की कीमत में तेजी

रांची के पंडरा थोक मंडी में फूल लड्डु लहसुन 170 से 180 रुपये किलो, मीडियम 130 से 140 रुपये और छोटा 110 से 115 रुपये किलो में बिक रहा है. व्यापारी ने बताया कि जून के आखिरी सप्ताह तक लहसुन 90 से 160 रुपये किलो था. लहसुन मध्यप्रदेश और राजस्थान से प्रतिदिन एक-दो ट्रक आ रहा है.

इसे भी पढ़ें: जयराम महतो की विधायकी गई तो होगा आंदोलन! समर्थकों ने खोला मोर्चा, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

अदरक भी महंगा हुआ

अदरक थोक में 140 से 150 रुपये किलो में बिक रहा है. यह अदरक महाराष्ट्र और ओड़िशा से आ रहा है. जून के आखिरी सप्ताह में अदरक 110 से 120 रुपये किलो था. सितंबर में स्थानीय नया अदरक आने पर कीमत में गिरावट आने की संभावना है. फिलहाल लोकल नया अदरक कच्चा होने के कारण कम मात्रा में है और टिकाऊ नहीं है. एक माह में स्थिति सुधर सकती है. खुदरा बाजार में लहसुन और अदरक 40 से 50 रुपये पाव में बिक रहा है.

आलू की कीमत स्थिर

थोक में सादा आलू सात से आठ रुपये किलो, लाल अल्टीमेटम आलू 13 से 14 रुपये और लाल गोल आलू 10 से 11 रुपये किलो में बिक रहा है. आलू बंगाल और उत्तरप्रदेश से प्रतिदिन 20 से 25 ट्रक आ रहा है. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल्द लागू हो एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, बार काउंसिल ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की मांग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola