Kal Ka Mausam: रांची में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kal Ka Mausam: झारखंड में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. जी हां, रांची के कांके में इतना ही तापमान है. झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम, जानें.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड में न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र ने 16 दिसंबर (सोमवार) के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा.

विज्ञापन

16 दिसंबर को झारखंड के 9 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि 16 दिसंबर को झारखंड के रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में कहीं-कहीं शीतलहर का प्रकोप देखा जाएगा. इस संबंध में मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

गढ़वा का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. कुछ जगहों पर शीतलहर भी चली. सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में 4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया था. रांची के मौसम की बात करें, तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

5 दिन में 3 से 5 डिग्री बढ़ेगा झारखंड का तापमान

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे के बाद 5 दिन में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि होने का अनुमान है. रविवार को रांची का उच्चतम तापमान 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 22.6 डिग्री सेंटीग्रेह हो गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 7.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

Also Read

Ranchi Weather: रांची में हाड़ कंपा रही ठंड, कांके का तापमान 2.4 डिग्री, तो नामकुम का 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड

Jharkhand Weather: झारखंड में गढ़वा सबसे सर्द जगह, जानें कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के 150 साल : राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे ‘मौसम दर्पण’ और ‘मॉनसून रिपोर्ट झारखंड-2024’ का लोकार्पण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola