पर्युषण के दूसरे दिन डोरंडा जैन मंदिर में हुई पूजा-अर्चना, 11 कर्तव्यों की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

जैन मंदिर में पूजा करते लोग : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के डोरंडा जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन श्रावक के 11 कर्तव्यों और जैन धर्म के सिद्धांतों पर विशेष प्रवचन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रांची से राजकुमार लाल की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची. पर्युषण पर्व के दूसरे दिन बुधवार को डोरंडा जैन मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी. मौके पर बाबा धैर्य पीयूष भाई धामी और तीर्थ धर्मवीर भाई शाह ने कहा कि आज पर्युषण महापर्व के दूसरे दिन अष्टमी ग्रंथ के माध्यम से हमने लोगों तक श्रावक जीवन के वार्षिक जो 11 कर्तव्य है उसे लोगों को बताया गया है.

11 कर्तव्यों के पालन की शक्ति के लिए की गयी आराधना

उन्होंने कहा कि लोगों में यह 11 कर्तव्यों का पालन करने की शक्ति आये और पूरे भावपूर्वक उनकी साल की आराधना हो. कहा कि पर्युषण आठ दिनों का प्रवाह होता है. इसके पहले तीन दिन में अष्टानी का ग्रंथ के प्रवचनों का श्रवण करते हैं और बाकी के पांच दिन में कल्पसूत्र ग्रंथ और बादशाह सूत्र ग्रंथ के प्रवचनों का श्रवण करते हैं.

आठ दिनों तक भावपूर्ण तरीके से होती है धर्म आराधना

कहा गया कि इन आठ दिनों में बहुत ही भावपूर्ण बहुत ही भावों के साथ धर्म आराधना और सारी क्रियाएं की जाती हैं. श्रावक जीवन में करने योग्य परीक्षण जो पांच व वार्षिक श्रावक के 11 कर्तव्य होते हैं. दैनिक छह कर्तव्य है और जीवन भर में करने योग्य 18 कर्तव्य है.

अष्टमी ग्रंथ और कल्पसूत्र का बताया गया महत्व

इन सभी कर्तव्य का श्रवण अष्टमी का ग्रंथ के माध्यम से होता है और जैन 24 में तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी के संपूर्ण जीवन चरित्र का श्रवण कल्पसूत्र के ग्रंथ में होता है. बहुत सारी जैन धर्म से जुड़ी हुई बातें, वह भी कल्पना सूत्र ग्रंथ के माध्यम से हमें इन आठ दिनों में सुनने को मिलती हैं.

पूरे भाव के साथ पर्युषण महापर्व की हो रही आराधना

पर्युषण में पूरे भाव के साथ जैनियों पर्युषण महापर्व की आराधना करते हैं. मौके पर विनोद भंडारी, अनिल कोठारी, राजू रजुरामपुरिया, अजय कोठारी, उषा कोठारी, सुशीला सेठिया, सुभाष बोथरा, दिनेश भाई सेठ, रिखभ चंद भंसाली, प्रभा बोथरा, कुसुम पारख, उषा कोठारी, सुशीला सेठिया आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: टाटीझरिया में 90 हजार अवैध लॉटरी पेपर बरामद, चालक गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola