ePaper

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का झारखंड में दिखेगा असर, 15 सितंबर से भारी बारिश की चेतावनी

Updated at : 13 Sep 2025 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय हो गया है. झारखंड में इसका असर दिखेगा. राज्य के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में इसका विशेष प्रभाव रहेगा. आज शनिवार और कल रविवार को कई स्थानों पर वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है. 15 सितंबर 2025 से फिर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: रांची-बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय हो गया है. इसका असर झारखंड पर पड़ने की संभावना है. राज्य के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में इसका विशेष प्रभाव रहेगा. आज शनिवार (13 सितंबर 2025) और कल रविवार (14 सितंबर 2025) को कई स्थानों पर वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है. 15 सितंबर 2025 से फिर भारी बारिश हो सकती है. इस बाबत मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

भारी बारिश का येलो अलर्ट


झारखंड के कई जिलों में 15 सितंबर 2025 से 17 सितंबर 2025 तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. 15 सितंबर 2025 को बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है. 16 सितंबर 2025 को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में भी येलो अलर्ट रहेगा. 17 सितंबर 2025 को पूरे राज्य में वज्रपात, तेज हवा और हल्की से भारी बारिश की संभावना है. इस दिन पूरे झारखंड में येलो अलर्ट लागू रहेगा.

गोड्डा में सर्वाधिक 86.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड


बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश गोड्डा में 86.2 मिमी दर्ज की गयी. रांची में शुक्रवार को 10.8 मिमी बारिश हुई. इस बीच रांची, मेदिनीनगर और बोकारो में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. रांची का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 0.9 डिग्री अधिक है. मेदिनीनगर में तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई. बोकारो में तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो तीन डिग्री अधिक है. वहीं जमशेदपुर और चाइबासा में क्रमश: 1.9 और 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. रांची में 13 से 18 सितंबर तक बादल छाये रहने और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village: झारखंड का एक गांव, जहां बुजुर्गों ने थाम ली है सुरक्षा की कमान, सम्मान से बढ़ा हौसला

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola