कोरोना को लेकर मुस्तैद रहें जिले के सभी अधिकारी: उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
कोरोना को लेकर मुस्तैद रहें जिले के सभी अधिकारी: उपायुक्त

नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई. इसमें वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए जिला स्तर पर बनाये गये सभी कंट्रोल टीम के वरीय/नोडल पदाधिकारी उपस्थित हुए.

विज्ञापन

रांची : नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई़ इसमें वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए जिला स्तर पर बनाये गये सभी कंट्रोल टीम के वरीय/नोडल पदाधिकारी उपस्थित हुए. उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को अपनी सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश देते हुए आइसोलेशन एवं क्वारनटाइन सेंटर्स की स्थिति की जानकारी ली. श्री रे ने कहा कि जहां भी होम क्वारनटाइन की जानकारी मिली है, वहां पोस्टर चिपकाये जायें, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

इस संबंध में उन्होंने सिविल सर्जन को सूची देने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक प्रखंडों में क्वारनटाइन एवं आइसोलेशन सेंटर हेतू भवन चिह्नित करने का निर्देश दिया. साथ ही दूसरे भवनों को भी क्वारनटाइन बनाने को लेकर चर्चा की़ बैठक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन से जिले में संचालित आइसोलेशन वार्ड में वेंटिलेटर की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली. साथ ही आवश्यक सामग्रियों की पूर्ति हेतु सिविल सर्जन एवं नजारत पदाधिकारी को निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि अगर जरूरत हो, तो निजी एंबुलेंस की भी मदद ली जाये.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola