ePaper

जीएसटी पर मजबूती से पक्ष रखेगी भाजपा

Updated at : 27 Apr 2017 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी पर मजबूती से पक्ष रखेगी भाजपा

रांची : जीएसटी विधेयक पर 27 अप्रैल को बुलाये गये विशेष सत्र में भाजपा विधायक मजबूती से पक्ष रखेंगे. यह निर्णय बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास के अावास पर बुलायी गयी एनडीए विधायक दल की बैठक में लिया गया. विधायकों को जीएसटी बिल के बारे में जानकारी दी गयी. बताया गया कि बिल पारित होने […]

विज्ञापन
रांची : जीएसटी विधेयक पर 27 अप्रैल को बुलाये गये विशेष सत्र में भाजपा विधायक मजबूती से पक्ष रखेंगे. यह निर्णय बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास के अावास पर बुलायी गयी एनडीए विधायक दल की बैठक में लिया गया. विधायकों को जीएसटी बिल के बारे में जानकारी दी गयी. बताया गया कि बिल पारित होने के बाद लोगों को कई तरह के अलग-अलग टैक्स देने से मुक्ति मिलेगी.
इससे आम लोगों को काफी फायदा होगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधायकों से सदन में उपस्थित रहने को कहा, ताकि बिल को अासानी से पास कराया जा सके. बैठक में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी समेत भाजपा विधायक मौजूद थे. बैठक के दौरान मौजूद निर्दलीय विधायक गीता कोड़ा व भानु प्रताप शाही ने भी जीएसटी बिल पर समर्थन देने का भरोसा दिलाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola