डीएवी में सुरक्षा पर जागरूकता आयोजित

Published by :VISHNU GIRI
Published at :13 Apr 2026 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
डीएवी में सुरक्षा पर जागरूकता आयोजित

छात्र छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिल्ली. डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्लि में सोमवार को छात्र छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुरी के आइटी हेड अतुल कुमार एवं आईटी विशेषज्ञ सुधांशु कुमार, प्रवीण यादव एवं राहुल कुमार पॉल ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. विशेषज्ञों ने हैकर्स के प्रकार, सुरक्षित पासवर्ड कैसे बनाएं, मेटाडाटा का विवरण, हैकिंग के प्रकार, साइबर फिशिंग तथा साइबर सुरक्षा के नियम के बारे में सरल और प्रभावी तरीके से समझाया. इससे पूर्व प्राचार्या बी शरण एवं हिंडाल्को के आईटी विशेषज्ञों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. शिक्षिका श्रेया प्रसाद ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने, प्रभावी संवाद की कला, कौशल विकसित करने एवं सकारात्मक सोच अपनाने के महत्व पर जानकारी दी. प्राचार्या बी शरण ने हिंडालको के सभी आइटी विशेषज्ञों का का आभार व्यक्त किया. करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी साबित होगा। जिससे वे डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक होंगे। कार्यक्रम के आयोजन में एस शेखर, शिक्षक विजय मंडल, विकास कुमार दबे, जुनैद खन, शुभांगी कुमारी, डीके पांडे आदि का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola