रांची में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाया बादल, गरमी से राहत

Published at :20 Apr 2017 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाया बादल, गरमी से राहत

रांची : रांची में भयानक गर्मी के बाद आज मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में बादल छाये हैं और हल्की बूंदाबादी भी हो रही है. तेज गर्मी के बाद आज लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि शाम तक तेज बारिश हो सकती है. उधर […]

विज्ञापन

रांची : रांची में भयानक गर्मी के बाद आज मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में बादल छाये हैं और हल्की बूंदाबादी भी हो रही है. तेज गर्मी के बाद आज लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि शाम तक तेज बारिश हो सकती है. उधर मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद गर्जन वाले बादल बन सकते हैं. अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है.

स्कूलों के समय में हो सकता है बदलाव
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान बुधवार को 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. रांची में बढ़ते तापमान के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भरी दोपहर में स्कूल से लौटने में बच्चे बीमार भी हो रहे हैं. इस कारण उपायुक्त मनोज कुमार ने जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) को स्कूलों की समय सारणी में बदलाव करने का निर्देश दिया है.
डीएसइ शिवेंद्र कुमार ने स्कूलों का समय सुबह 6.30 बजे से दिन के 12.30 बजे तक करने की बात कही है. जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग के लिए स्कूलों का समय अलग-अलग तय होगा. 20 अप्रैल को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola