बदलेगा JPSC का रिजल्ट, सरकार ने भेजा प्रस्ताव

पिछले दिनों प्रभात खबर डॉट कॉम ने जेपीएससी अभ्यर्थियों का मुद्दा उठाया. प्रभात खबर डॉट कॉम ने अपने फेसबुक लाइव कार्यक्रम के तहत आंदोलनरत छात्रों से उनके सवाल, उनकी परेशानियों कोजाना, जिसका लाइव प्रसारण प्रभात खबर के फेसबुक पेज पर हुआ. यह कार्यक्रम रांची व राज्य में काफी चर्चा में आया. उसी दिन रात में […]
पिछले दिनों प्रभात खबर डॉट कॉम ने जेपीएससी अभ्यर्थियों का मुद्दा उठाया. प्रभात खबर डॉट कॉम ने अपने फेसबुक लाइव कार्यक्रम के तहत आंदोलनरत छात्रों से उनके सवाल, उनकी परेशानियों कोजाना, जिसका लाइव प्रसारण प्रभात खबर के फेसबुक पेज पर हुआ. यह कार्यक्रम रांची व राज्य में काफी चर्चा में आया. उसी दिन रात में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने छात्राें को अपने आवास पर बुलाया और अगले दिन उनसे फिर मुलाकात करने और उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. अगले दिन सचिवालय में सीएम ने खुद इस मामले पर उच्च स्तरीय बैठक की भी और अफसरों को इस मामले को सुलझाने का निर्देश दिया. अब इस मामले में सरकार आगे के कदम के बारे में विचार कर रही है. पढ़िए प्रभात खबर की यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और इस स्टोरी में इस विषय पर पूर्व की स्टोरीका लिंक भी है, फेसबुक लाइव का वीडियो भी है, जिसे क्लिक पर आप पूरे मुद्दे को जान सकते हैं :
!!विवेक चंद्र!!
नीचे की लिंक को क्लिक करें पढ़ें
प्रभात खबर फेसबुक लाइव में बोले छात्र, नक्सली बनेंगे तो नौकरी और पैसा दोनों मिलेगा
इसमें वैसे अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जायेगा, जिन्होंने आरक्षित कोटि में आवेदन जमा किया हो पर वह बिना आरक्षण का लाभ लिये ही अनारक्षित कोटि के बराबर अंक लाये हों. वहीं सरकार के पास दूसरा विकल्प परीक्षा रद्द करने का है. हालांकि, इसके लिए सरकारा तैयार नहीं है. सरकार के संशोधित रिजल्ट निकालने के लिए संघ लोक सेवा आयोग समेत कुछ अन्य राज्यों के प्रशासनिक सेवा का भी अध्ययन कराया है. इन्हीं दोनों बिंदुओं पर महाधिवक्ता की राय मांगी गयी है. उनकी सलाह पर आगे की कार्यवाही की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




