भाजपा ने झामुमो से पूछे पांच सवाल लगाया, विकास विरोधी और स्वार्थ की राजनीति का आरोप
Updated at : 29 Mar 2017 7:28 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार अब झारखंड मुक्ति मोरचा के गढ़ संथाल में भी अपनी धाक जमाने की कोशिश में लगी है. आज भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद और प्रतुल शाहदेव ने झामुमो से पांच सवाल पूछते हुए उन्हें विकास विरोधी और पार्टी पर सोरेन वंश का कब्जा बताया. […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार अब झारखंड मुक्ति मोरचा के गढ़ संथाल में भी अपनी धाक जमाने की कोशिश में लगी है. आज भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद और प्रतुल शाहदेव ने झामुमो से पांच सवाल पूछते हुए उन्हें विकास विरोधी और पार्टी पर सोरेन वंश का कब्जा बताया. उन्होंने कहा, क्या कभी कोई साधारण कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है ?.
भाजपा ने इन सवालों के माध्यम से झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी कथनी और करनी में अंतर है. आप महाजनी प्रथा से लड़कर सत्ता में आये लेकिन इसे खत्म नहीं किया . भाजपा ने इस पर कार्रवाई की. आपकी कथनी और करनी में फर्क क्यों हैं.
साइमन मरांडी को टिकट क्यों जबकि गुरूजी ने साफ कह दिया था कि उसे दोबारा पार्टी में शामिल नहीं किया जायेगा. एसपीटी कानून में संशोधन की पहल आप ने किया था और अब इसका विरोध कर रहे हैं ऐसा क्यों है. क्या सोरेन वंश की पार्टी है झामुमो. जल जंगल की राजनीति सिर्फ स्वार्थ के लिए क्यों. ध्यान रहे कि रघुवर दास ने पहले ही संथाल को झामुमो मुक्त कराने की बात कही है. भाजपा इस सीट पर पूरा जोर दे रही है. लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में पार्टियां जोर लगा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




