चीन के सामान नहीं, मिट्टी के दीये का उपयोग करें : सीएम रघुवर

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोगों से चीन में बने वस्तुओं, इलेक्ट्राॅनिक्स उत्पादों, मूर्तियां और खिलौनों का बहिष्कार करने का आग्रह किया है. बुधवार को भाजपा कार्यालय में उन्होंने दीपावली पर स्थानीय कारीगरों की ओर से बनाये गये मूर्तियों, खिलौनों व मिट्टी के दीये का उपयोग करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा : हमारे […]
उनकी ओर से निर्मित वस्तुओं का इस्तेमाल होने से कारीगरों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कार्यक्रम का आयोजन झाविमो के पूर्व केंद्रीय महासचिव सुनील साहु के भाजपा में शामिल होने को लेकर किया गया था. मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने सुनील साहु और उनके समर्थकों का भाजपा में स्वागत किया.
इस बीच अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा है कि झारखंड के पूर्व सैनिक अपने-अपने स्तर से सभी चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे. इससे गरीब कुम्हार भाइयों का मिट्टी का दीया बनाने का कुटीर उद्योग भी मजबूत होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




