उड़द दाल से बनाएं कुछ अलग, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

उड़द दाल से बनी रेसिपी (AI Image)
Urad Dal Recipe Ideas: अगर किचन में उड़द दाल पड़ा हुआ है और आप उससे कुछ बनाने का सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में दिए गए रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.
Urad Dal Recipe Ideas: उड़द दाल का इस्तेमाल करके आपने भी डोसा या इडली बनाया होगा. डोसा और इडली के अलावा भी आप उड़द दाल का यूज करके और भी टेस्टी डिशेज बना सकते हैं, जो खाने में बेहद लाजवाब लगती हैं. इस आर्टिकल में आप उड़द दाल से बनने वाली 4 रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.
उड़द दाल वड़ा
आप स्नैक्स में उड़द दाल वड़ा बना सकते हैं. वड़ा बनाने के लिए उड़द दाल को 5 से 6 घंटे भिगोकर दरदरा पीस लें. इसमें आप हींग, नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा सा जीरा मिलाकर फेंट लें. कड़ाही में तेल गर्म कर लें. मिश्रण से छोटे-छोटे वड़े बनाकर तेल में फ्राई कर लें. तैयार उड़द दाल वड़ा को नारियल चटनी या सांभर के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
उड़द दाल की कचौड़ी
आप नाश्ते के लिए उड़द दाल की कचौड़ी को बना सकते हैं. उड़द दाल की कचौड़ी बनाने के लिए पहले उड़द दाल को भिगोकर दरदरा पीस लें. कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके हींग, जीरा, सौंफ और दाल का पेस्ट डालकर मसाले के साथ भूनें. मैदा में तेल और पानी डालकर गूंथ लें. छोटी लोइयां बनाकर दाल की स्टफिंग भरें. हल्के हाथ से बेलकर तेल में फ्राई कर लें. कचौड़ी को आप आलू की सब्जी, अचार या चटनी के साथ सर्व करें.
उड़द दाल चीला
आप उड़द दाल से चीला भी बना सकते हैं. उड़द दाल चीला बनाने के लिए आप दाल को कुछ घंटों तक भिगो दें. चावल को भी भिगो दें और दाल के साथ डालकर बारीक पीस लें. अब इसमें हींग, नमक, हरी मिर्च, अदरक, जीरा और हल्दी डालकर मिला लें. तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और बैटर को गोल फैला दें. दोनों तरफ से पलटकर सेंक लें. इसे चटनी के साथ सर्व करें.
दाल मखनी
आप लंच में दाल मखनी भी बना सकते हैं. दाल मखनी बनाने के लिए साबुत उड़द दाल और थोड़े से राजमा को रातभर भिगो दें. फिर नमक डालकर कुकर में अच्छी तरह उबाल लें. अब एक पैन में मक्खन या घी गरम करके जीरा, अदरक-लहसुन, प्याज और टमाटर भूनें. फिर इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला डाल दें. इस मसाले में उबली हुई दाल-राजमा डालें और अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं. ऊपर से हरा धनिया और थोड़ा मक्खन डालकर गरमा-गरम दाल मखनी रोटी, नान या चावल के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी
यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




