झारखंड के मंत्री सीपी सिंह के साथ दिल्ली में धोखाधडी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2016 8:31 AM
रांची : झारखंड के नगर विकास एवं परिवहन मंत्री सीपी सिंह को शनिवार को दिल्ली में फर्जी ढंग से मोबाइल पर फोन किया गया जिसमें कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री निवास पर एक अधिकारी ने मुलाकात करने के लिए बुलाया है , लेकिन वह जब प्रधानमंत्री निवास पर पहुंचे तो वहां […]
रांची : झारखंड के नगर विकास एवं परिवहन मंत्री सीपी सिंह को शनिवार को दिल्ली में फर्जी ढंग से मोबाइल पर फोन किया गया जिसमें कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री निवास पर एक अधिकारी ने मुलाकात करने के लिए बुलाया है , लेकिन वह जब प्रधानमंत्री निवास पर पहुंचे तो वहां ऐसी किसी मुलाकात की कोई सूचना नहीं थी. सिंह ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह झारखंड भवन में अपने मोबाइल फोन पर दो विभिन्न मोबाइल नंबरों से सूचना दी गयी कि वह प्रधानमंत्री निवास सात, रेसकोर्स रोड पहुंचें और वहां एक अधिकारी से मिल लें.
सिंह के मुताबिक बसंत बिहार थाने की पुलिस को दी गयी लिखित शिकायत में उन्होंने बताया है कि सुबह लगभग साढे दस बजे और फिर अनेक बार उनके पास दो विभिन्न मोबाइल फोन नंबरों से फोन कर उक्त फर्जी सूचना दी गयी जिस पर विश्वास कर जब वह शाम को प्रधानमंत्री निवास पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वह काल फर्जी थे और प्रधानमंत्री कार्यालय से वास्तव में उन्हें कोई बुलावा नहीं भेजा गया था और कथित अधिकारी स्वयं बीस दिन से प्रधानमंत्री कार्यालय नहीं आये हैं.
उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने बाद में अपना फोन स्विच आफ कर लिया. इस बारे में मंत्री की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है. आपको बता दें कि सिंह एक पत्रिका के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इस समय दिल्ली में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










