रातू थाना के पास बैंक अफसर से 10 लाख लूटे

Updated at : 19 Jul 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
रातू थाना के पास बैंक अफसर से 10 लाख लूटे

रांची/रातू : रातू थाना से सटे रानी बगीचा रोड नंबर एक के पास तीन बाइक सवार लुटेरों ने इलाहाबाद बैंक के अधिकारी से 10 लाख रुपये लूट लिये. बुढ़मू थाना अंतर्गत इलाहाबाद बैंक उमेडंडा शाखा के अधिकारी ब्रह्मानंद पांडेय सरकुलर रोड लालपुर शाखा से 10 लाख रुपये लेकर भाड़े की कार से उमेडंडा जा रहे […]

विज्ञापन
रांची/रातू : रातू थाना से सटे रानी बगीचा रोड नंबर एक के पास तीन बाइक सवार लुटेरों ने इलाहाबाद बैंक के अधिकारी से 10 लाख रुपये लूट लिये. बुढ़मू थाना अंतर्गत इलाहाबाद बैंक उमेडंडा शाखा के अधिकारी ब्रह्मानंद पांडेय सरकुलर रोड लालपुर शाखा से 10 लाख रुपये लेकर भाड़े की कार से उमेडंडा जा रहे थे. कार में बैंक अधिकारी व चालक रंजीत कुमार सिंह थे.
पूर्वाह्न 11.30 बजे रानी बगीचा रोड नंबर एक स्थित काली मंदिर के समीप अचानक एक बाइक पर तीन अपराधी आये, उनमें से दो अपराधियों ने कार चालक व बैंक अधिकारी की कनपटी पर रिवाल्वर सटा दी.
इसके बाद अपराधी बैग में रखे 10 लाख रुपये, दोनों के मोबाइल व कार की चाबी लेकर काठीटांड़ चौक की ओर भाग गये. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एसपी राजकुमार लकड़ा, डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली़ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने कार से फिंगर प्रिंट लेने की कोशिश की. पुलिस द्वारा बैंक अधिकारी व चालक से जानकारी ली जा रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola