शर्मनाक : लोक-लाज के चलते मां ने ही कर दी थी नवजात की हत्या

रांची : सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को दीपाटोली स्थित स्टेट स्क्वॉयर अपार्टमेंट में नौकरानी का काम करनेवाली कोकर निवासी 21 वर्षीय युवती को नवजात बच्ची की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी से पहले युवती से अपार्टमेंट में रहनेवाली महिलाओं ने काफी देर तक पूछताछ की. युवती ने बताया कि उसका […]
युवती ने बताया कि उसका प्रेम संबंध बंटी नामक एक युवक से था. युवती ने 20 जून की रात अपार्टमेंट के बी ब्लॉक स्थित फ्लैट संख्या 601 के बाथरूम में बच्ची को जन्म दिया. युवती ने बच्ची को रात भर यह सोच कर रखा कि वह उसे पालेगी, लेकिन 21 जून की दोपहर उसने यह निर्णय लिया कि बच्ची उसके अवैध संबंध का परिणाम है. उसे लोक-लाज का भय सताने लगा. वह सोचने लगी कि घरवाले व समाज के लोग क्या कहेंगे. इसलिए उसने बच्ची को मारने का निर्णय लिया. इसके बाद छठे तल्ले से बच्ची को नीचे फेंक दिया, जिस कारण उसकी मौत हो गयी. युवती ने बच्ची को जन्म देने की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन उसने बच्चे के पिता का नाम पुलिस को नहीं बताया है.
इसके बाद अपार्टमेंट के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. अपार्टमेंट की महिलाओं ने बताया कि उक्त युवती ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह वर्ष 2007 में भी एक बच्चे को जन्म देकर उसे फेंक चुकी है. इधर, मामले में किशनलाल धूत का कहना है कि उक्त युवती उनके घर में छह वर्ष की उम्र से काम करती है, लेकिन वह गर्भवती थी या नहीं, इसके बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है. युवती ने बच्चे को जन्म कब दिया और कब फेंक कर मार दिया, इसके बारे में जानकारी नहीं है. अपार्टमेंट में सिर्फ किशनलाल और उनकी पत्नी रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




