झारखंड में राज्यसभा की दोनों सीट पर भाजपा का कब्जा, झामुमो को मिली हार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2016 7:43 AM
रांची : झारखंड में राज्यसभा की दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिल गयी है. भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्र्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व महेश पोद्दार राज्यसभा सीट पर जीत दर्ज कराने में कामयाब रहे. मजबूती किलेबंदी के बाद भी विपक्ष को राज्यसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा. मुख्य विपक्ष झामुमो […]
रांची : झारखंड में राज्यसभा की दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिल गयी है. भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्र्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व महेश पोद्दार राज्यसभा सीट पर जीत दर्ज कराने में कामयाब रहे. मजबूती किलेबंदी के बाद भी विपक्ष को राज्यसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा. मुख्य विपक्ष झामुमो ने बसंत सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया था. बसंत सोरेन झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के छोटे बेटे हैं. झामुमो को कांग्रेस व झाविमो का भी समर्थन हासिल था.
टीवी रिपोर्ट के अनुसार, मुख्तार अब्बास नकवी को प्रथम वरीयता के 29 वोट मिले, जबकि भाजपा के दूसरे उम्मीदवार महेश पोद्दार को प्रथम वरीयता के 24 वोट मिले. साथ ही पोद्दार को दूसरी वरीयता के भी तीन वोट हासिल हुए. वहीं, बसंत सोरेन को 26 वोट हासिल हुए. राज्य सरकार के मंत्री सीपी ने मतगणना केंद्र से बाहर निकलने के बाद सबसे पहले यह दावा किया कि उनकी पार्टी दोनों सीटों पर चुनाव जीत गयी है.
क्या कहा नकवी ने?
राज्यसभा चुनाव जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद मुख्तार अब्बास नकवी व महेश पोद्दार मीडिया से रू-ब-रू हुए. नकवी ने खुद को व अपनी पार्टी को वोट देने वालों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि हमारे अध्यक्ष व हमारे सर्वोच्च नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है, मैं विश्वास दिलाता हूं कि झारखंड के विकास, स्वाभिमान व लोगों के हितों के लिए पूरी ताकत से काम करूंगा.
दिन भर कैसी रही राजनीतिक गहमागहमी, कैसे हुई किलेबंदी?
दो सीट पर तीन उम्मीदवार होने से रोचक हो गया था मुकाबला
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहा चुनाव तीन उम्मीदवारों के कारण रोचक हो गया है. भाजपा के उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की जीत जहां, तय मानी जा रही है वहीं झामुमो के बसंत सोरेन व भाजपा के महेश पोद्दार के बीच कांटे की टक्कर है. झामुमो को जहां पूरे विपक्ष का समर्थन प्राप्त है, वहीं भाजपा की नजर एनडीए विधायकों के साथ विरोधी दलाें के बागियों पर भी टिकी थी. वहीं, एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में झामुमो विधायक चमरा लिंडा को गिरफ्तार कर लिया गया. उधर, आर्किड अस्पताल में आज झामुमो कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प हुई थी. कल रात चमरा लिंडा को भरती कराया गया था.

आर्किड अस्पताल में प्रदर्शन करते झामुमो कार्यकर्ता.
उधर, हेमंत सोरेन आज कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को लेकर विधानसभा पहुंचे और वोट करवाया. इससे पहले हेमंत व झाविमो नेता प्रदीप यादव विधानसभा पहुंचे थे. भाजपा उम्मीदवार मुख्तार अब्बास नकवी ने हॉर्स ट्रेडिंग के सवाल पर कहा कि यहां हॉर्स दिख नहीं रहे तो ट्रेडिंग कैसे होगी?
.jpg&w=3840&q=75)
विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन व झाविमो नेता प्रदीप यादव विधानसभा परिसर में.

देर शाम को एनडीए के विधायक मंत्री रणधीर सिंह के आवास पर भोजन के लिए जुटे. यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित एनडीए के सभी विधायक पहुंचे. रणधीर सिंह के आवास पर गीता कोड़ा और भानु प्रताप शाही भी पहुंचे थे. रणधीर सिंह के अावास पर केवल भोज-भात हुआ. यहां राज्यसभा चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई़ प्रोजेक्ट भवन में ही सीएम ने विधायकों से इस बाबत चर्चा कर ली थी.
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी, राजेंद्र सिंह और केएन त्रिपाठी भी बैठक में शामिल हुए. राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी. सूचना के मुताबिक विधायकों को सख्त हिदायत दी गयी है कि इधर-उधर ना करें. यूपीए के पक्ष में एकजुटतादिखायें. सत्ता पक्ष की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई. बैठक में कहा गया कि हर हाल में विधायक समय पर वोट करने पहुंचे. कोई विधायक अनुपस्थित न हो. सुखदेव भगत से जाना राजनीतिक हालात, पूर्व प्रभारी अजय माकन ने प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत से बंद कमरे में बात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










