ePaper

तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद ''गुप्तांग'' में फंसा नट निकाला

Updated at : 03 May 2016 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद ''गुप्तांग'' में फंसा नट निकाला

रांची : रिम्स की डॉ एके झा यूनिट के चिकित्सकों ने तीन घंटा के बाद एक 35 वर्षीय व्यक्ति के गुप्तांग में फंसा ट्रक का नट निकाला़ वह व्यक्ति मनोरोगी है़ 27 अप्रैल को उसके गुप्तांग में नट फंस गया था़.सोमवार को वह रिम्स पहुंचा़ गुप्तांग में गैंगरिन (बीमारी) हो गया था़ चिकित्सकों ने देखा, […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स की डॉ एके झा यूनिट के चिकित्सकों ने तीन घंटा के बाद एक 35 वर्षीय व्यक्ति के गुप्तांग में फंसा ट्रक का नट निकाला़ वह व्यक्ति मनोरोगी है़ 27 अप्रैल को उसके गुप्तांग में नट फंस गया था़.सोमवार को वह रिम्स पहुंचा़ गुप्तांग में गैंगरिन (बीमारी) हो गया था़ चिकित्सकों ने देखा, तो गुप्तांग काटने की स्थिति आ गयी थी, लेकिन डॉ एनके झा यूनिट के चिकित्सकों ने उसे चैलेंज के रूप में लिया़.

डॉ राजेेश ने बताया कि जब मनुष्य का कोई अंग करंट या किसी प्रकार की चोट लगने से पूरी तरह काला पड़ जाता है और कामनहीं करता, तो उसे काट कर हटा दिया जाता है, ताकि उसका जहर न फैले़ जब उस व्यक्ति के परिजनाें से गुप्तांग काटने की बात की गयी, तो उन्होंने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी हुई है़ आशंका जतायी जा रही है कि झांड़फूंक के दौरान उसके गुप्तांग में नट डाला गया हो़ डॉ राकेश ने बताया कि नट निकाल लिया गया है़ जख्म ठीक होने के बाद गुप्तांग में चमड़ा जोड़ा जायेगा़ ऑपरेशन में डॉ सतीश, डॉ राजेश, डॉ अनूप, डॉ विवेक, डॉ अर्पणा, डॉ निरंजन, डॉ अंजना, डाॅ चित्रा, ओटी असिस्टेंट पप्पू दूबे शामिल थे़.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola