20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

प्रधान न्यायायुक्त को विदाई दी

प्रधान न्यायायुक्त को विदाई दीतसवीर सुनील देंगेसंवाददाता रांची. सिविल कोर्ट परिसर स्थित बार भवन में शुक्रवार को प्रधान न्यायायुक्त एवी सिंह को विदाई दी गयी. प्रधान न्यायायुक्त अब झारखंड हाइकोर्ट में जज के रूप में योगदान देंगे. बड़ी संख्या में अधिवक्ताअों ने बुके देकर उन्हें बधाई दी. प्रधान न्यायायुक्त ने कहा कि रांची में अब […]

प्रधान न्यायायुक्त को विदाई दीतसवीर सुनील देंगेसंवाददाता रांची. सिविल कोर्ट परिसर स्थित बार भवन में शुक्रवार को प्रधान न्यायायुक्त एवी सिंह को विदाई दी गयी. प्रधान न्यायायुक्त अब झारखंड हाइकोर्ट में जज के रूप में योगदान देंगे. बड़ी संख्या में अधिवक्ताअों ने बुके देकर उन्हें बधाई दी. प्रधान न्यायायुक्त ने कहा कि रांची में अब तक चार बार काम करने का मौका मिला है. यहां के लोगों से जो प्यार मिला, वह अविस्मरणीय है. उन्होंने कहा कि बार भवन के निर्माण के समय भी कई बार आने का मौका मिला, तब कोशिश थी कि यह बिना व्यावधान के बन जाये. उन्होंने अधिवक्ताअों को उनके समर्थन के लिए आभार प्रकट किया. मौके पर जिला बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी रोहित रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रधान न्यायायुक्त एवी सिंह एक प्रेरक के रूप में रहे. हम उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हैं. कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष लालमुनि साहू, बंशी प्रसाद, एसएस अोझा, शशिधर डे, अरुण कुमार मिश्रा, भरत महतो, रतीश रोशन उपाध्याय, बीएम राय, मोहन लाल पाठक सहित अन्य उपस्थित थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel