ePaper

ग्रामीण,कृषकों और गरीबों के लिए क्रांतिकारी बजट : रघुवर दास

Updated at : 29 Feb 2016 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण,कृषकों और गरीबों के लिए क्रांतिकारी बजट : रघुवर दास

रांची : मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा संसद में पेश किये गये 2016-17 के बजट को सराहा है. रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली को बधाई देते हुए कहा, इस बार का बजट ग्रामीण भारत का बजट है. दास ने कहा, बजट विकास आधारित है. ढांचागत खर्च में […]

विज्ञापन

रांची : मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा संसद में पेश किये गये 2016-17 के बजट को सराहा है. रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली को बधाई देते हुए कहा, इस बार का बजट ग्रामीण भारत का बजट है.

दास ने कहा, बजट विकास आधारित है. ढांचागत खर्च में बढ़ोतरी से जहां एक ओर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे वहीं सामाजिक क्षेत्रों में यह बजट कल्‍याणकारी सरकार की अवधारणा को पूरा करेगा. जिस तरह से बजट में किसानों के लिए ध्‍यान दिया गया है, उससे ग्रामीण भारत की अर्थव्‍यवस्‍था सुधरेगी. मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने शानदार बजट के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली को 10 में से पूरे 10 अंक दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola