झारखंड विस ने मुफ्ती मोहम्मद सईद और हनुमंथप्पा को श्रद्धांजलि दी
Updated at : 15 Feb 2016 3:43 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा ने आज जम्मूकश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, सियाचिन में हिमस्खलन में फंस कर शहीद हुए जवान हनुमंथप्पा और उनके साथियों, पूर्व लोकसभाध्यक्ष बलराम जाखड, अभिनेत्री साधना और शायर निदा फाजली समेत तमाम मूर्धन्य लोगों के विगत दिनों निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. विधानसभाध्यक्ष दिनेश […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड विधानसभा ने आज जम्मूकश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, सियाचिन में हिमस्खलन में फंस कर शहीद हुए जवान हनुमंथप्पा और उनके साथियों, पूर्व लोकसभाध्यक्ष बलराम जाखड, अभिनेत्री साधना और शायर निदा फाजली समेत तमाम मूर्धन्य लोगों के विगत दिनों निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव ने आज विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद शीत सत्र से अब तक हुए मूर्धन्य लोगों के निधन पर शोक प्रकट किया. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और पूर्व लोकसभाध्यक्ष बलराम जाखड के योगदान को याद किया और कहा कि उनके जाने से जो रिक्ति हुई है उसकी भरपाई कठिन होगी.
उन्होंने शायर निदा फाजली, सियाचिन में शहीद हुए जवान हनुमंथप्पा और उनके नौ अन्य साथियों, हिन्दी के साहित्यकार रवींद्र कालिया, नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई के निधन पर भी शोक प्रकट किया. चौबीस जनवरी, 2016 को दिवंगत हुए राज्य के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के निधन पर भी सदन ने शोक प्रकट किया.
मुख्यमंत्री रघुवर दास, विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन एवं अन्य नेताओं ने भी इन विभूतियों और विभिन्न दुर्घटनाओं में मारे गये लोगों के निधन शोक प्रकट किया. बाद में सदन ने इन सभी लोगों के निधन पर दो मिनट का शोक रखा और विधानसभा की कार्यवाही आज दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




