लखीसराय में शुक्रवार को कौन डॉक्टर रहेंगे ऑन ड्यूटी? मरीजों के लिए पूरी लिस्ट जारी
Lakhisarai Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल में ओपीडी से इमरजेंसी तक डॉक्टरों की तैनाती, पढ़ें पूरा रोस्टर
Lakhisarai Sadar Hospital OPD: लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट: सदर अस्पताल लखीसराय प्रशासन ने शुक्रवार के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और इलाज में होने वाली परेशानी को कम करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी तय की है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित के अनुसार मॉर्निंग ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी, जबकि इवनिंग ओपीडी दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी.
आपके शहर में
जनरल और आयुष ओपीडी में दिनभर रहेगी सेवा
शुक्रवार को जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट में डॉ संगीता राय और डॉ अवधेश कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल में दोपहर बाद इवनिंग ओपीडी भी संचालित होगी, जहां डॉ संजय कुमार मरीजों को देखेंगे. इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार सेवा देंगे.
गायनी ओपीडी में महिला मरीजों के इलाज के लिए डॉ रूपा की ड्यूटी तय की गयी है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभागवार चिकित्सकों की तैनाती की गयी है.
आईपीडी और इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टर तैनात
सदर अस्पताल के आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ शाहिद वाशिम ड्यूटी पर रहेंगे. दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ विकास कुमार झा और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ सुधांशु कुमार मरीजों की देखभाल करेंगे.
इमरजेंसी विभाग में भी तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. पहली पाली में डॉ तीरथा मांझी, दूसरी पाली में डॉ मणि भूषण कुमार और तीसरी पाली में डॉ निशांत निराला मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे.
बच्चों के इलाज के लिए भी विशेष व्यवस्था
पीडिया ओपीडी में शुक्रवार को डॉ पवन कुमार बच्चों का इलाज करेंगे. वहीं एसएनसीयू में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए अलग-अलग पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. सुबह की पाली में डॉ विभूषण कुमार, दोपहर में डॉ हिमांशु राज और रात में डॉ हरदीप बागेड़िया मौजूद रहेंगे.
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग और डॉक्टर की जानकारी लेकर अस्पताल पहुंचें ताकि इलाज में सुविधा हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए