दिल्ली-रांची गो एयर में हथियार की अफवाह, देर से उड़ी फ्लाइट

Updated at : 03 Feb 2016 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली-रांची गो एयर में हथियार की अफवाह, देर से उड़ी फ्लाइट

नयी दिल्ली : दिल्ली से रांची जाने वाली गो एयरवेज की फ्लाईट को दिल्‍ली में रोका गया और सभी पैसेंजरों की तलाशी ली गयी इसके बाद फ्लाइट को रवाना किया गया. ये सब एक अनजान फोन कॉल के कारण हुआ. एयरपोर्ट सुरक्षा को एक फोन कॉल कर बताया गया कि दिल्‍ली से रांची जाने वाली […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली से रांची जाने वाली गो एयरवेज की फ्लाईट को दिल्‍ली में रोका गया और सभी पैसेंजरों की तलाशी ली गयी इसके बाद फ्लाइट को रवाना किया गया. ये सब एक अनजान फोन कॉल के कारण हुआ. एयरपोर्ट सुरक्षा को एक फोन कॉल कर बताया गया कि दिल्‍ली से रांची जाने वाली फ्लाइट में कुछ पैसेंजर्स के पास हथियार है. इस कॉल के बाद सुरक्षा बलों ने फ्लाइट की तलाशी ली और पूरी तसल्ली हो जाने के बाद फ्लाइट को रांची के लिए रवाना किया.

बाद में एयरपोर्ट ऑथरिटी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है. जांच के दौरान किसी भी पैसेंजर के पास या विमान में किसी भी प्रकार का हथियार नहीं पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola