राज्य में एंटी सेक्सुअल हरासमेंट सेल गठित हो

Published at :29 Nov 2013 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में एंटी सेक्सुअल हरासमेंट सेल गठित हो

रांची: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ महुआ माजी ने महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध सरकार से किया है. उन्होंने कार्य स्थलों पर कामकाजी महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए महिला प्रकोष्ठ (वुमेन सेल) बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है. उन्होंने कहा कि आये दिन महिलाओं के साथ हो रहे […]

विज्ञापन

रांची: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ महुआ माजी ने महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध सरकार से किया है. उन्होंने कार्य स्थलों पर कामकाजी महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए महिला प्रकोष्ठ (वुमेन सेल) बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है. उन्होंने कहा कि आये दिन महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार की खबरें आ रही हैं.

इस दृष्टिकोण से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा आवश्यक प्रतीत होती है. इसके लिए उन्होंने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आये दिन महिला उत्पीड़न के मामलों को आयोग ने गंभीरता से लिया है. झारखंड में कामकाजी महिलाओं को कार्य स्थलों पर होनेवाली प्रताड़ना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्यस्थल पर एंटी सेक्सुअल हरासमेंट सेल बनाने की आवश्यकता है. अपने पत्र में उन्होंने लिखा है विशाखा बनाम राजस्थान सरकार एवं 1997 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देश में सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों एवं कार्यालयों में सेल गठित करने का स्पष्ट प्रावधान है.

डॉ माजी ने सर्वोच्च न्यायालय के उक्त दिशा-निर्देश के अनुपालन में झारखंड राज्य के सभी संस्थानों एवं कार्यालयों में सेल गठित करने के लिए वांछित कार्रवाई करने को कहा है. उनके अनुसार, इससे महिला उत्पीड़न पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा. ऐसा होने पर कार्य स्थलों में उत्पीड़न के प्रति एक भय का माहौल पैदा होगा. इस सेल के अंतर्गत र्दुव्‍यवहार करनेवाले कर्मियों की नौकरी जाने का भी प्रावधान है. उन्होंने कहा कि कार्य स्थलों के बारे में कुछ बताने से लड़कियां/ महिलाएं डरती हैं. सेल के गठन के बाद युवतियां बेहिचक अपनी बातें रख सकती हैं. आयोग ने कामकाजी महिलाओं को उन्मुक्त वातावरण देने की पहल की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola