दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच 60 कंबल बांटे गये
Published by : ROHIT KUMAR MAHT Updated At : 21 Jan 2026 8:10 PM
मैक्लुस्कीगंज में जरूरतमंद लोगों के बीच दो सौ कंबल का वितरण किया गया.
मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज में जरूरतमंद लोगों के बीच दो सौ कंबल का वितरण किया गया. प्रदीप वर्मा फाउंडेशन बिरला नॉलेज सिटी, महिलौंग पुरूलिया रांची के सौजन्य से खलारी मंडल अध्यक्ष अनिल गंझू ने लपरा पंचायत के बघमरी लरभेदवा में दिव्यांग व अन्य जरूरतमंदों के बीच 60 कम्बल का वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया. गंझू ने बताया कि राज्यसभा सांसद श्री प्रदीप वर्मा फाउंडेशन नित्य रूप से गरीबों की सेवा सहायता के लिए तत्पर रहता है. प्रदेश में बढ़ती ठंड के मद्देनजर गरीब, असहाय, दिव्यांग व अन्य जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया है. इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रविन्द्र मुंडा, मनीष भगत, पवन, श्यामसुंदर सिंह, अरविंद सिंह, पुष्पेंद्र, संजय सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










