अशांत हुई राजधानी, तो राज्य का मुखिया खुद निकला शांति की अपील करने

शाम में बिना सुरक्षा शहर देखने निकले सीएम,हिनू शनि मंदिर में की पूजा,मेन रोड का भी लिया जायजा रांची : शाम करीब 6.30 बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास शहर का औचक निरीक्षण पर निकल पड़े. सीएम शाम में करीब एक घंटे तक शहर की सड़कों पर गोपनीय तरीके से घूमते रहे.जिला प्रशासन तक को भी इसकी […]
रांची : शाम करीब 6.30 बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास शहर का औचक निरीक्षण पर निकल पड़े. सीएम शाम में करीब एक घंटे तक शहर की सड़कों पर गोपनीय तरीके से घूमते रहे.जिला प्रशासन तक को भी इसकी खबर नहीं दी गयी थी. सीएम के साथ न सुरक्षाकर्मी थे और न ही काफिला. राजनीतिक सलाहकार अजय कुमार की गाड़ी में उनके साथ सीएम सीक्यूरिटी के एएसपी चंदन सिन्हा भी थे़ सीएम सबसे पहले हिनू चौक पहुंचे.
वहां शनि मंदिर में पूजा-अर्चना में भी शामिल हुए़ मंदिर के पुजारी भी उन्हें पहचान नहीं सके. सीएम ने इसके बाद ड्राइवर को निर्देश दिया कि दिन में जैसे-जैसे मेन रोड से गुजरे थे, वैसे ही उन्हीं रास्तों पर ले चलें.सीएम डोरंडा भी पहुंचे. वहां कार में बैठे-बैठे ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वह दरअसल यह देखना चाहते थे कि दिन में जहां अशांति थी, इस समय वहां क्या माहौल है. पुलिस तैनात है या नहीं.
सांप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द्र रांची की परंपरा : रघुवर
सीएम ने सबसे बात की. कहा कि चेंबर के लोग भी शांति बनाने की पहल करें और लोगों को समझाये. श्री शर्मा ने कहा कि चेंबर सभी से शांति की पहल कर रहा है. इसके बाद सीएम फिर हिनू पहुंचे. वहां इलाहाबाद बैंक के पास डीआइजी अरुण कुमार तैनात थे. सीएम वहां उतरे. डीआइजी को कुछ अावश्यक निर्देश दिया. इसके बाद वह सीएम आवास लौट गये. सीएम के साथ डीजीपी डीके पांडेय, एडीजी एसएन प्रधान भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




