हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पैदल यात्री घायल
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
एनएच में मांडर के साकिब टायर दुकान के समीप सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मांडर.
एनएच में मांडर के साकिब टायर दुकान के समीप सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि एक पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत युवक की पहचान ठाकुरगांव के हेसलपीड़ी निवासी पंकज महतो (18) पिता राजेन्द्र महतो के रूप में की गयी है. वहीं घायल सुधीर किरण खलखो (65) ख्रीस्त कॉलोनी कठचांचो का रहनेवाले हैं. जिसे मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. हादसा रात करीब 10.30 बजे की है. बताया जा रहा है कि पंकज महतो अपने एक साथी अंकित महतो के साथ बाइक से किसी को मांडर मिशन छोड़ने आया था और वहीं से रांची वापस जा रहा था. इसी क्रम में साकिब टायर दुकान के समीप सड़क पार कर रहे सुधीर किरण खलखो से टकराकर वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया. तेज गति के कारण गिरने से पंकज महतो की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे में पंकज महतो के साथी अंकित महतो (20), लालगढ़ अनगड़ा को भी चोटें आयी है. मांडर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सौंप दिया है.ठाकुरगांव के हेसलपीड़ी का था मृत युवकB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










