सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत

Published at :21 Apr 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन

ओरमांझी.

रांची-रामगढ़ उच्च पथ उकरीद मोड़ के समीप मंगलवार को दोपहर एक अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से तापे चाय बागान निवासी शनिचर बेदिया की पत्नी सोहरी देवी (53) गंभीर रूप से घायल हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहरी देवी रोड पार कर रही थी. इसी क्रम में तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने महिला को कुचलते हुए भाग निकला. सीएचसी में परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक की तलाश कर रही है.

फोटो, मृतक सोहरी देवी का फाइल फोटो.

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

रातू.

तिलता रिंग रोड स्थित पुल के समीप मंगलवार को दिन के करीब एक बजे एमआरएफ कंपनी की टायर लदे कांके की ओर आ रहे 709 ट्रक जेएच 01एवी 5675 ने स्कूटी जेएच 01 जीडी 2938 पर सवार प्रशांत ठाकुर (21) को रौंद दिया. इससे उसकी मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी. वह पिठोरिया थाना क्षेत्र के कुमहरिया चरदी निवासी प्रमोद ठाकुर का पुत्र था. हादसे के उपरांत, ट्रक से उतरकर भाग रहे चालक को आक्रोशित लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा और जमकर पिटाई करने के बाद थाना पुलिस को हवाले कर दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर रिम्स में पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है. मामले को लेकर उसके पिता के बयान पर रातू थाने में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola