ePaper

एक्टू ने निकाली रैली, लगा जाम

3 Sep, 2015 3:33 am
विज्ञापन
एक्टू ने निकाली रैली, लगा जाम

रांची : बुधवार को कई क्षेत्रों में असंगठित मजदूर भी हड़ताल पर रहे. झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन एक्टू ने विशाल रैली निकाली. हड़ताली मजदूरों की रैली से तीन घंटे तक अलबर्ट एक्का चौक जाम रहा. श्रम कानूनों में संशोधन वापस लो, पक्का काम समान दाम की गारंटी दो, मोदी सरकार आंखें खोल के देखो आदि […]

विज्ञापन
रांची : बुधवार को कई क्षेत्रों में असंगठित मजदूर भी हड़ताल पर रहे. झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन एक्टू ने विशाल रैली निकाली. हड़ताली मजदूरों की रैली से तीन घंटे तक अलबर्ट एक्का चौक जाम रहा.
श्रम कानूनों में संशोधन वापस लो, पक्का काम समान दाम की गारंटी दो, मोदी सरकार आंखें खोल के देखो आदि नारे लगाये गये. रैली माले कार्यालय से निकल कर मेन रोड, सर्जना चौक, शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. मौके पर शुभेन्दु सेन, भुवनेश्वर केवट, सुदामा खलखो, डीडी एक्का, एनामुल खान, आनन्द केरकेट्टा, इंदू देवी, फ्रांसिस मिंज, सरोज खलखो व अन्य उपस्थित थे.
जिला मुख्यालयों में भी दिखा असर : हड़ताल का असर जिला मुख्यालय में भी दिखा़ जिला अवर निबंधक कार्यालय में दिन के करीब 2.30 बजे कर्मचारी जुलूस के रूप में पहुंचे और कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर कर दिया़ इस वजह से काम बंद रहा़ जुलूस का नेतृत्व जसीम अख्तर, अंजनी कुमार झा कर रहे थे़
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा के सदस्यों ने दिन के 11 बजे विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया़ सर्वे कार्यालय, आयुक्त कार्यालय, अभियंत्रण भवन, विकास भवन, रांची समाहरणालय, कोषागार, जिला अभिलेखागार, सदर अस्पताल आदि कार्यालय गये़ वहीं, जुलूस को संबोधित करते हुए महामंत्री रामाधार शर्मा, नवीन चौधरी ने आउटसोर्सिंग पर नियोजन की व्यवस्था समाप्त करने की मांग की.
कर्मचारियों ने किया काम का बहिष्कार : झारखंड अराजपत्रित वन कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बुधवार को काम का बहिष्कार किया. मजदूर संगठनों के आह्वान पर वे काम पर नहीं गये. मुख्यालय के सामने सरकार विरोधी नारे लगाये. इसमें उमेश पांडेय, सुधीर सिन्हा, राजनारायण शर्मा, कुंदन किशोर, मुकेश सिन्हा, उमाशंकर सिंह आदि मौजूद थे. अखिल भारतीय केंद्रीय भू-जल परिषद के कर्मचारी भी बुधवार को हड़ताल पर रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन

अपने पसंदीदा शहर चुनें

ऐप पर पढ़ें
Page not found - Prabhat Khabar