झारखंड : कांग्रेस विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार

रांची/हजारीबाग : बड़कागांव की कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को हजारीबाग पुलिस ने मंगलवार को रांची से गिरफ्तार कर लिया. वह विधानसभा सत्र में शामिल होने रांची आयी थी. सत्र में शामिल होने के बाद शाम करीब 4.45 बजे विधानसभा परिसर से बाहर निकली थी कि हजारीबाग पुलिस ने उन्हें अपने गिरफ्त में ले लिया. पुलिस […]
पुलिस देर शाम उन्हें लेकर हजारीबाग पहुंची. हजारीबाग में न्यायिक दंडाधिकारी ऋचा श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. विधायक की अगली पेशी 29 अगस्त को होगी. विधायक निर्मला देवी को बड़कागांव के ढेंगा गांव में एनटीपीसी के पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के विरोध में 14 अगस्त को हुई हिंसक झड़प के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इसी मामले में पुलिस ने उनके पति और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को 21 अगस्त को रांची के रातू रोड स्थित होटल रंगोली से गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह सात दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल में हैं.
विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए विधायक निर्मला देवी सोमवार को ही रांची पहुंची थी. सोमवार को उन्होंने विधानसभा सत्र में हिस्सा भी लिया था. मीडिया को बयान भी दिया था. पर इसके बाद वह किसी तरह विधानसभा परिसर से निकल गयी. पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




