खगड़िया में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, गंगौर थाना में शांति समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन

त्योहार पर कड़ी निगरानी की तैयारी, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी प्रशासन की नजर

विज्ञापन

अमित कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Bakrid 2026 News:खगड़िया. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को गंगौर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर आपसी भाईचारे और शांति व्यवस्था बनाये रखने का संकल्प लिया. थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील इलाकों की निगरानी और अफवाहों पर रोक को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

प्रशासन ने लोगों से मांगा सहयोग

बैठक की अध्यक्षता गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुन्दर पासवान ने की. उन्होंने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का पर्व है. ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाये और प्रशासन का सहयोग किया जाये.

थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अफवाह की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी.

संवेदनशील इलाकों में रहेगी विशेष निगरानी

बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन ने बताया कि बकरीद को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गयी है. पर्व के दौरान इन इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. साथ ही गश्ती दल लगातार इलाके में भ्रमण करेगा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.

प्रशासन ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जायेगा. लोगों से भी अपील की गयी कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी सूचना की पुष्टि प्रशासन से करें.

जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में शामिल विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया. सभी ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में भाईचारे का माहौल कायम रखा जायेगा और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जायेगा.

बैठक के अंत में लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाये रखने और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गयी. थाना परिसर में आयोजित इस बैठक को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है.

Also Read: Gaya Ji News: इमामगंज में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन