मेयर चुनाव में देवघर में रीता राज विजयी, धनबाद में जीते शेखर अग्रवाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2015 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर टीम रांची :झारखंड के 10 जिलों के 11 नगर निकायों के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग के आज चुनाव परिणाम आ गये हैं. ज्यादातर निकायों के परिणाम शाम पांच बजे तक आ चुके हैं. मेयर चुनाव में देवघर में रीता राज, जबकि धनबाद में शेखर अग्रवाल विजयी हुए हैं.देवघर में रीता राज अपनी […]
विज्ञापन
प्रभात खबर टीम
रांची :झारखंड के 10 जिलों के 11 नगर निकायों के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग के आज चुनाव परिणाम आ गये हैं. ज्यादातर निकायों के परिणाम शाम पांच बजे तक आ चुके हैं. मेयर चुनाव में देवघर में रीता राज, जबकि धनबाद में शेखर अग्रवाल विजयी हुए हैं.देवघर में रीता राज अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी रीता चौरसिया से 17767 वोटों से चुनाव जीतीं हैं.शेखर अग्रवाल अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी शमशेर आलम से 42594 वोटों से जीते. शेखर अग्रवाल को कुल 93105 वोट आये, जबकि शमशेर आलम को 50611 वोट आये.
चास नगर निगम के अध्यक्ष भोलू पासवान चुने गये. जबकि चक्रधपुर नगर पर्षद का चुनाव कृष्णदेव साव ने जीता. कोडरमा नगर पंचायत का चुनाव कांति देवी चुनी गयीं. मझगांव में सुमित्रा देवी को जीत मिली.
मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. इस बीच धनबाद के झरिया में वार्ड नंबर 37 में गुरुवार को फिर वोटिंग हुई है. जानिए कहां कौन प्रत्याशी विजयी रहे :
धनबाद नगर निगम के अहम डेवलपमेंट
धनबाद में शेखर अग्रवाल मेयर चुनाव जीत गये हैं. वे सुबह से ही अपने नजदीकी प्रत्याशी से आगे चल रहे थे. उन्हें झरिया विधायक संजीव सिंह ने बधाई दी है.
धनबाद के वार्ड नंबर 25 से प्रिया रंजन चुनाव जीत गयीं.
धनबाद में वार्ड नंबर एक के प्रत्याशी धनंजय गिरफ्तार.
वार्ड संख्या 17 से तरन्नुम गिरफ्तार.
वार्ड नंबर 33 से मेनका सिंह विजयी.
निर्मल वार्ड 26 से विजयी.
विनोद गोस्वामी वार्ड नंबर एक से जीते.
वार्ड 50 से चंदन कुमार महतो विजयी.
सविता देवी वार्ड नौ से विजयी.
अशोक पाल वार्ड 20 से विजयी.
पूजा कुमारी वार्ड 28 से विजयी.
वार्ड 35 से अंकित राज जीते.
वार्ड 32 से गौरी देवी जीतीं.
देवघरनगर निगम के अहम डेवलपमेंट
देवघर में रीता राज 17767 हजार मतों से मेयर चुनाव में विजयी. रीता राज निवर्तमान मेयर राजनारायण खवाडे की पत्नी हैं. दूसरे स्थान पर रीता चौरसिया रहीं.
देवघर के विभिन्न वार्डों से विजयी प्रत्याशी
वार्ड संख्या एक : रामकृष्ण प्रसाद
वार्ड संख्या दो : कन्हैया दुबे
वार्ड संख्या तीन : रीता चौरसिया
वार्ड संख्या चार : राजेंद्र दास
वार्ड संख्या पांच : आशीष कुमार पंडित
वार्ड संख्या छह : राजन सिंह
वार्ड संख्या सात : डोली देवी
वार्ड संख्या आठ : वशिष्ट नारायण सुमन
वार्ड संख्या नौ : शहनाज परवीन
वार्ड संख्या 10 : चंदा कुमारी
वार्ड संख्या 11 : प्रेमानंद वर्मा
वार्ड संख्या 12 : ललिता वरनवाल
वार्ड संख्या 13 : मृत्युंजय कुमार राउत
वार्ड संख्या 14 : भारती देवी
वार्ड संख्या 15 : संजू देवी
वार्ड संख्या 16 : माया देवी
वार्ड संख्या 17 : मंजू देवी
वार्ड संख्या 18 : शैलजा देवी
वार्ड संख्या 19 : गुलाब मिश्र
वार्ड संख्या 20 : सुनिता देवी
वार्ड संख्या 21 : शुभलक्ष्मी देवी
वार्ड संख्या 22 : कन्हैया झा
वार्ड संख्या 23 : नीतू देवी
वार्ड संख्या 24 : दिनेश प्रसाद यादव
वार्ड संख्या 25 : शांति देवी
वार्ड संख्या 26 : सुधीर पासी
वार्ड संख्या 27 : बिहारी महतो
वार्ड संख्या 28 : रवि कुमार राउत
वार्ड संख्या 29 : रीना केशरी
वार्ड संख्या 30 : मिथिलेश चरण मिश्रा
वार्ड संख्या 31 : सुनिता देवी
वार्ड संख्या 32 : गीता शर्मा
वार्ड संख्या 33 : बबिता देवी
वार्ड संख्या 34 : सुभाष कुमार राणा
वार्ड संख्या 35 : प्रेमलता देवी
वार्ड संख्या 36 : कार्तिक यादव
चास नगर निगम
चास नगर निगम से मेयर प्रत्याशी अब्दुल वाहिद खान 2503 वोट से अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं.
वार्ड 12 से श्रीकांत विजयी व वार्ड 17 से कौशल तिवारी विजयी.
रांची
रांची के वार्ड नंबर 39 से राजेश कुमार 357मतों सेविजयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




