केंद्र में जुमलों की सरकार, केवल दिखाये गये सपनेः राज बब्बर
Updated at : 26 May 2015 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : केंद्र में केवल जुमलों की सरकार है. मोदी सरकार का एक वर्ष पूरा हो चुका है. इस दौरान लोगों को केवल सपने ही दिखाये जाते रहे. मेक इन इंडिया का केवल नारा ही लगा, जमीन पर कुछ नहीं दिखा.यह कहना है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राज बब्बर का. […]
विज्ञापन
रांची : केंद्र में केवल जुमलों की सरकार है. मोदी सरकार का एक वर्ष पूरा हो चुका है. इस दौरान लोगों को केवल सपने ही दिखाये जाते रहे. मेक इन इंडिया का केवल नारा ही लगा, जमीन पर कुछ नहीं दिखा.यह कहना है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राज बब्बर का. श्री बब्बर सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पहले बुनियादी अर्थव्यवस्था का प्रतिशत 7.6 था, जो आज घट कर एक प्रतिशत हो गया है. इनकी कृषि नीति की वजह से देश में कृषक आत्महत्या कर रहे हैं.बड़े-बड़े निवेशक अपने हाथ बांध कर बैठ गये हैं.
श्री बब्बर ने कहा कि विदेशों में जाकर मोदी सेल्फी लेने में व्यस्त दिख रहे हैं. स्थिति यह हो गयी है कि अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए पीएम को खुद बाहर निकलना पड़ रहा है. मोदी सरकार केवल सुर्खियां बटोर कर माहौल बनाने का काम कर रही है.
आज तक किसी भी योजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार नहीं हो सका. उद्योग में कोर सेक्टर अग्रणी भूमिका निभाते हैं, लेकिन उन कोर सेक्टरों का ग्रोथ भी निगेटिव ही है. मोदी सरकार ने घोषणा की थी एक वर्ष में 2.50 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी देंगे, लेकिन अब तक मात्र 1.76 लाख युवाओं को नौकरी मिल पायी है. केंद्र की मोदी सरकार केवल जुमलों की फसल काट रहे हैं.
पिछले एक वर्ष में रेलभाड़े में दो बार वृद्धि की गयी. एक सवाल के जवाब में श्री बब्बर ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में भारत में सर्वाधिक आर्थिक वृद्धि हुई. मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, आलमगीर आलम, शमशेर आलम, रवींद्र सिंह व संजय पांडेय व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




