44 मवेशी लदे कंटेनर जब्त, तीन आरोपी जेल

Updated at : 15 May 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
44 मवेशी लदे कंटेनर जब्त, तीन आरोपी जेल

रांची-रामगढ़ एनएच में पुंदाग टोल प्लाजा ओरमांझी के समीप लोहरदगा से मवेशी लेकर जा रहे एक कंटेनर जेएच 08के 8975 को पुलिस ने जब्त किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ओरमांझी.

रांची-रामगढ़ एनएच में पुंदाग टोल प्लाजा ओरमांझी के समीप लोहरदगा से मवेशी लेकर जा रहे एक कंटेनर जेएच 08के 8975 को पुलिस ने जब्त किया है. कंटेनर में 44 मवेशी लदे मिले. कंटेनर में एक मवेशी की मौत हो गयी थी. पुलिस ने मवेशी की तस्करी में शामिल मोहम्मद फरजान पिता अरकान ग्राम जलालपुर जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, जाबिर कुरैशी पिता कलामुद्दीन कुरैशी ग्राम इस्लामनगर जिला लोहरदगा और जैनुल अंसारी पिता समद अंसारी ग्राम राहतनगर जिला लोहरदगा निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर सभी 43 मवेशियों को ग्राम कुल्ही में सुरक्षित स्थान पर निगरानी में रखा है. ओरमांझी पुलिस ने थाना में तीनों आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है. पुलिस ने वरीय पुलिस उपाधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की.

फोटो 1- गिरफ्तार तीनों आरोपी.

2-बरामद सभी मवेशी.

3 जब्त कंटेनर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola