लगातार 40 साल प्रतियोगिता आयोजित करना बड़ी बात : टोप्पो

Updated at : 10 Aug 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
लगातार 40 साल प्रतियोगिता आयोजित करना बड़ी बात : टोप्पो

रैंबो क्लब केडीएच के तत्वावधान में रविवार को 41वां चैलेंजर फुटबॉल प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक उदघाटन किया गया.

विज्ञापन

डकरा. रैंबो क्लब केडीएच के तत्वावधान में रविवार को 41वां चैलेंजर फुटबॉल प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक उदघाटन किया गया. खलारी थाना के इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को कीक मार कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि लगातार 41 साल से किसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन अपने आप में बहुत बड़ी बात है. ऐसी प्रतियोगिता से ही बड़े खिलाड़ी निकलते हैं. उद्घाटन मैच चिता इलेवन और कुसुम टोला के बीच खेला गया. जिसमें चिता इलेवन 1-0 से विजयी हुई. अर्जुन उरांव मैच के मैन ऑफ द मैच बने. दूसरे मैच में चार्जर फाइटर ने मेजबान रैंबो क्लब को 1-0 से हराया. आशीष इस मैच के मैन ऑफ द मैच बने. तीसरा मैच में लातेहार ने केडीएच को 1-0 से हराया. राहुल कुमार इस मैच के मैन ऑफ द मैच बने. चौथा मैच में एसआइएसएफ ने बड़गांव को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया. इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुनील टोप्पो बने. इस मौके पर गोल्टेन प्रसाद यादव, बिगन सिंह भोक्ता, नरेश गंझू, रामलखन गंझू, रोहन गंझू, प्रकाश महतो, रामजतन गंझू आदि मौजूद थे.

41वां चैलेंजर फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola