ePaper

तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल क्रिकेट अप्रैल में

Updated at : 09 Mar 2026 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल क्रिकेट अप्रैल में

तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता अप्रैल माह में आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

डकरा. रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता अप्रैल माह में आयोजित किया जायेगा. यह निर्णय रविवार देर शाम को डकरा केन्द्रीय विद्यालय खेल मैदान पर हुई एक बैठक में लिया गया. कहा गया कि इन दिनों रांची में लीग मैच शुरू हो गया है, जिसमें जिला की सभी टीम खेल रही है इसलिए लीग समाप्त होने के बाद प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा. प्राइजमनी भी इस बार बढ़ाने का निर्णय लिया गया. विजेता टीम को 51 हजार और उप विजेता टीम को 31 हजार रुपए नगद राशि के अलावा ट्राॅफी एवं अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे. 16 टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी जो नाॅक आउट होगी. बैठक में राजीव चटर्जी, सुनील कुमार, अवधेश राय, मुनेश्वर मुन्ना, प्रशांत दुबे, आनंद कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह, राम कुमार, पवन गुप्ता, मुन्नू सिंघ, प्रशांत कुमार, शंकर महतो, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola