ePaper

दिनेश उरांव होंगे एनडीए से स्पीकर पद के प्रत्याशी

Updated at : 06 Jan 2015 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
दिनेश उरांव होंगे एनडीए से स्पीकर पद के प्रत्याशी

एनडीए विधायक दल की बैठक में निर्णय रांची : एनडीए विधायक दल की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय में हुई. इसमें स्पीकर पद के लिए दिनेश उरांव को प्रत्याशी बनाने पर सहमति बनी. श्री उरांव छह जनवरी को स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. बैठक में स्पीकर पद के लिए दिनेश उरांव का नाम […]

विज्ञापन
एनडीए विधायक दल की बैठक में निर्णय
रांची : एनडीए विधायक दल की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय में हुई. इसमें स्पीकर पद के लिए दिनेश उरांव को प्रत्याशी बनाने पर सहमति बनी. श्री उरांव छह जनवरी को स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. बैठक में स्पीकर पद के लिए दिनेश उरांव का नाम रखा गया, जिस पर विधायकों ने मुहर लगायी.
बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा आजसू के सभी विधायक उपस्थित थे.
भाजपा विधायक सरयू राय, साधु चरण महतो, हरे कृष्ण सिंह व्यस्तता की वजह से बैठक में हिस्सा नहीं ले पाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola