ePaper

लेह से 208 और प्रवासी श्रमिक हवाई जहाज से लौटेंगे झारखंड : हेमंत सोरेन

Updated at : 07 Jun 2020 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
लेह से 208 और प्रवासी श्रमिक हवाई जहाज से लौटेंगे झारखंड : हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से प्रवासी श्रमिकों के झारखंड लौटने का सिलसिला जारी है. दुरुह क्षेत्रों से प्रवासी श्रमिकों को राज्य सरकार हवाई जहाज से झारखंड ला रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि लेह से 208 और प्रवासी श्रमिकों को हवाई जहाज से झारखंड लाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. इन्हें दो चरणों में झारखंड वापस लाया जायेगा.

संताल परगना के 208 श्रमिक लौटेंगे झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अब लेह स्थित नुब्रा घाटी, चुनुथु घाटी, विजययक एवं हिमांक परियोजना कार्य में लगे संताल परगना के 208 श्रमिक झारखंड लौटेंगे. श्रमिकों के इस समूह को दो चरणों में वापस अपने घर लाया जाएगा. राज्य सरकार लेह से श्रमिकों के दूसरे और तीसरे समूह को सोमवार सुबह 10 बजे एवं मंगलवार शाम 7: 40 बजे एयरलिफ्ट कर रांची लायेगी. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.

प्रथम चरण में 115 एवं दूसरे चरण में 93 श्रमिक आयेंगे

प्रथम चरण में 115 प्रवासी श्रमिक सोमवार एवं मंगलवार तथा दूसरे चरण में शुक्रवार व शनिवार को 93 श्रमिकों को एयरलिफ्ट करने की योजना पर सरकार कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री के प्रयास से इससे पूर्व 60 श्रमिकों के समूह को लेह से एयरलिफ्ट कर झारखंड लाया जा चुका है. इस तरह लेह में फंसे करीब 268 श्रमिकों को एयरलिफ्ट कर झारखंड वापस लाने में सरकार जुटी हुई है.

सीएम ने जताया आभार

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को वापस लाने में सहयोग के लिए आयुक्त लद्दाख, बीआरओ के अधिकारी, स्पाइस जेट, इंडिगो, एयर एशिया, उद्योग घरानों और कुछ स्थानीय गैर सरकारी संगठनों को धन्यवाद दिया है, जिनके सामूहिक प्रयास से प्रवासी श्रमिक सुदूरवर्ती क्षेत्र से वापस अपने घर लौटने की उम्मीद को साकार होता देख रहे हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola