प्राकृतिक संसाधनों के महत्व की जानकारी दी जायेगी
रांची. भारत सोका गकाई की तरफ से आयोजित होनेवाली प्रदर्शनी में प्राकृतिक संसाधनों के महत्व की जानकारी दी जायेगी. इसका विषय सीड ऑफ होप है. इसमें विश्व के विशिष्ट व्यक्तियों के बेहतरीन कार्यों की जानकारी दी जायेगी. प्रदर्शनी का आयोजन 14 से 20 दिसंबर तक गांधीनगर क्लब में होगा. यह जानकारी संस्था की एरिया कोर्डिनेटर […]
रांची. भारत सोका गकाई की तरफ से आयोजित होनेवाली प्रदर्शनी में प्राकृतिक संसाधनों के महत्व की जानकारी दी जायेगी. इसका विषय सीड ऑफ होप है. इसमें विश्व के विशिष्ट व्यक्तियों के बेहतरीन कार्यों की जानकारी दी जायेगी. प्रदर्शनी का आयोजन 14 से 20 दिसंबर तक गांधीनगर क्लब में होगा. यह जानकारी संस्था की एरिया कोर्डिनेटर शुभा झा, नीता ओझा, उपेंद्र प्रसाद, पूजा पांडेय और निधि ने दी. राजधानी में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि 27 देशों में 13 भाषाओं में प्रदर्शनी का आयोजन हो चुका है. इसमें अब तक 25 लाख लोग हिस्सा ले चुके हैं. रांची में भी सभी स्कूलों और संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है. रांची में इसका आयोजन पहली बार हो रहा है. इसका उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूक करना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










