तबादला रद्द करने का आदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Oct 2014 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

मनोज सिंह 16 अक्तूबर को बदले गये थे कई अधिकारी रांची : कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता ने 16 अक्तूबर को निकाली गयी तबादला सूची को रद्द करने का आदेश दिया है. मंत्री के आदेश के बाद विभाग में असमंजस्य की स्थिति हो गयी है. क्योंकि कई अधिकारियों ने योगदान भी दे दिया है. इस सूची […]
विज्ञापन
मनोज सिंह
16 अक्तूबर को बदले गये थे कई अधिकारी
रांची : कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता ने 16 अक्तूबर को निकाली गयी तबादला सूची को रद्द करने का आदेश दिया है. मंत्री के आदेश के बाद विभाग में असमंजस्य की स्थिति हो गयी है. क्योंकि कई अधिकारियों ने योगदान भी दे दिया है. इस सूची को मुख्यमंत्री का अनुमोदन भी प्राप्त है.
सूची जारी किये जाने के दिन से ही विवाद हो रहा था. विभागीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से पुरानी तबादला सूची को निरस्त करने का आग्रह किया है. इससे संबंधित संचिका पर विभागीय सचिव ने मंगलवार को हस्ताक्षर कर दिया है.
बदले गये थे 35 कृषि अधिकारी
कृषि विभाग ने 16 अक्तूबर को 35 कृषि अधिकारियों को बदलने की अधिसूचना जारी की थी. इसमें कई जिलों के जिला तथा भूमि संरक्षण पदाधिकारी भी थे. अधिकारियों को बदलने की संचिका तत्कालीन कृषि मंत्री योगेंद्र साव के कार्यकाल में तैयार हुई थी. कई दिनों तक तबादला संबंधी संचिका श्री साव के यहां पड़ी हुई थी. उग्रवादी संगठनों से संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद वह इधर-उधर रहे. दिल्ली से लौटने के बाद इस्तीफा देने के लिए तबादले वाली संचिका का उन्होंने अनुमोदन किया था.
अनुमोदन वाली संचिका मुख्य सचिव के यहां से होते हुए मुख्यमंत्री के पास गयी थी. सीएमओ संचिका में आनेवाले मंत्री की अनुमोदन प्राप्त करने को कहा गया था. इस वक्त तक कृषि विभाग में कोई मंत्री नहीं था. संचिका को आवश्यक बताते हुए फिर मुख्यमंत्री के पास भेजा गया था. वहां से अनुमोदन होने के बाद अधिसूचना जारी कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




