राजद 25 सीटों पर करेगा दावेदारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड में महागंठबंधन में अभी पेंच है. राजद का मसला भी आसानी से सुलझने वाला नहीं है. राजनीतिक गलियारे में चल रहे गंठबंधन का फॉमरूला राजद को मंजूर नहीं है. राजद सात से आठ सीट पर गंठबंधन के लिए तैयार नहीं होगा. राजद ने 25 सीट पर दावेदारी ठोका है. पिछले विधानसभा चुनाव […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड में महागंठबंधन में अभी पेंच है. राजद का मसला भी आसानी से सुलझने वाला नहीं है. राजनीतिक गलियारे में चल रहे गंठबंधन का फॉमरूला राजद को मंजूर नहीं है.
राजद सात से आठ सीट पर गंठबंधन के लिए तैयार नहीं होगा. राजद ने 25 सीट पर दावेदारी ठोका है. पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहने वाली सीट पर भी दावेदारी किया है. राजद नेता केंद्रीय नेतृत्व से भी इस मुद्दे पर बात करेंगे. लालू प्रसाद को प्रदेश के नेताओं-कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत करायेंगे.
इधर राजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने कहा है कि राज्य में महा गंठबंधन की पहल हुई है. गंठबंधन की पहल करने वाले नेता बधाई के पात्र हैं. गंठबंधन सहमति के आधार पर होना चाहिए. सभी दलों का ख्याल रखना चाहिए. सबका सम्मान होना चाहिए.
पलामू-संताल की कई सीटों पर है नजर : राजद की पलामू और संताल परगना की कई सीटों पर नजर है. पलामू में ही राजद ने चार से पांच सीटों की दावेदारी की है. वहीं संताल परगना में भी झामुमो सीट मांग रही है.
सरकार देर से जागी है, फैसले पहले होने चाहिए : गिरिनाथ
राजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार देर से जागी है. सरकार को जो काम पहले करना चाहिए था, वह अब शुरू हो रहा है. महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को आरक्षण दिया गया है. यह कदम सराहनीय है. सरकार को ऐसे फैसले जल्दी ही लेना चाहिए था. सरकार ने निर्णय पहले लिया होता, तो आज परिणाम दिखता. पलामू में सुखाड़ को लेकर निर्णय किया. यह निर्णय भी तीन महीने पहले होना चाहिए था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










